12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलभारत ने मैच जीता तो नेपाल ने दिल, अब सुपर-फोर में पाकिस्तान...

भारत ने मैच जीता तो नेपाल ने दिल, अब सुपर-फोर में पाकिस्तान से 10 सितंबर को दोबारा टक्कर

Published on

पल्लेकेले

भारत ने श्रीलंका में खेले जा रहे एशिया कप 2023 के अपने दूसरे मैच में नेपाल को एकतरफा अंदाज में हराते हुए सुपर-फोर में एंट्री मारी। बारिश के कारण मैच बीच-बीच में कई बार रोकना पड़ा। पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला करने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने इस बार पहले गेंदबाजी चुनी। मगर भारत के खिलाफ पहली बार कोई इंटरनेशनल मैच खेलने उतरी नेपाली टीम ने 48.2 ओवर में 230 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाकर वर्ल्ड क्रिकेट का दिल जीत लिया। 231 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत जब 2.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 17 रन बना चुका था, तब बारिश के चलते खेल रोकना पड़ा। डकवर्थ-लुईस के आधार पर भारत को 23 ओवर में 145 रन का संशोधित लक्ष्य मिला, जिसे कप्तान रोहित शर्मा (74) और शुभमन गिल (67) ने बिना कोई विकेट खोए 17 गेंद पहले हासिल कर लिया।

सुपर-फोर में भारत-पाक की टक्कर
ग्रुप ए में एक जीत और एक ड्रॉ के साथ भारत 1.028 नेट रन रेट लेकर दूसरी पोजिशन पर रहा, इस तरह अब टूर्नामेंट में दूसरी बार भारत-पाकिस्तान की टक्कर होगी। यह मुकाबला 10 सितंबर दिन रविवार को खेला जाएगा।

हारकर भी नेपाल ने जीता दिल
सलामी बल्लेबाज आसिफ शेख (97 गेंदों पर 58 रन), कुशल भुर्तेल (25 गेंदों पर 38 रन) और सोमपाल कामी (56 गेंदों पर 48 रन) ने भारतीय तेज गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी। एक सेकंड के लिए भी कभी ऐसा नहीं लगा कि नेपाल के बल्लेबाज पहली बार भारत जैसी मजबूत टीम का सामना कर रहे हैं। नेपाल ने चढ़कर बल्लेबाजी की। अटैकिंग क्रिकेट खेली। भारतीय गेंदबाज आक्रमण करने जा रहे थे तो उन्हें काउंटर अटैक किया। शायद इस पलटवार के लिए टीम इंडिया तैयार नहीं थी इसलिए लगातार गलती होती गई।

भारत की महा घटिया फील्डिंग
मैच की पहली सात गेंदों पर ही नेपाल के दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने का मौका था, लेकिन मोहम्मद शमी की पारी के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने भुर्तेल का कैच छोड़ा जबकि सिराज की पहली गेंद पर विराट कोहली ने आसिफ का आसान कैच टपकाया। भुर्तेल को ईशान किशन ने भी जीवनदान दिया। इस घटिया फील्डिंग का अंजाम ये रहा कि नेपाल ने पहले पावरप्ले के 10 ओवर में एक विकेट पर 65 रन बनाए, जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल हैं।

सिराज-शार्दुल की पिटाई
भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर काफी महंगे साबित हुए। सिराज ने 9.2 ओवर में तीन विकेट जरूर निकाले, लेकिन इसके लिए उन्हें आठ चौके और दो छक्के खाने पड़े। सिराज ने कुल 61 रन खर्च किए। शार्दुल ठाकुर ने चार ओवर में 6.50 की इकॉनमी से 26 रन खर्च किए और एक विकेट मिला। रविंद्र जडेजा ने 40 रन देकर तीन विकेट लिए, लेकिन दूसरे स्पिनर कुलदीप यादव (10 ओवर में 34 रन) को कोई सफलता नहीं मिली। तेज गेंदबाजी में मोहम्मद शमी और हार्दिक पंड्या को भी एक-एक विकेट मिला।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...