29.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़चार दशक से हार रहे गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय और बाहरी...

चार दशक से हार रहे गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय और बाहरी प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस में घमासान

Published on

भोपाल।

चार दशक से ज्यादा समय से हार रहे गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में मिशन-2023 में स्थानीय और बाहरी प्रत्याशी को लेकर घमासान मचा हुआ है। इसको लेकर स्थानीय विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की दावेदारी जता रहे कुछ नेताओं ने तो शिकायत तक कर डाली। अब देखना यह है कि स्थानीय को टिकट मिलता है या बाहरी प्रत्याशी को। इस विधानसभा से साल 1977 से लगातार हार का सामना कर रही कांग्रेस में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है।

कांग्रेस में रहकर भाजपा का काम करने वाले उम्मीदवारों की दास्तान किसी से छिपी नहीं है। इनका एक पैर कांग्रेस में तो दूसरा पैर भाजपा नेताओं के बंगले पर देखा जा सकता है। आज भी इस क्षेत्र के लोग इन्हें जनहितैषी या समाजसेवी नहीं कहते बल्कि सही बिजनेसमैन के रूप में देखते हैं। अपना काम निकालना इनका धंधा बन गया है। फिर भी पूरी दमदारी से इस क्षेत्र से न केवल दावेदारी कर रहे बल्कि कांगे्रस के वरिष्ठ नेताओं की गोद में बैठे दिखाई दे रहे है।

रही बात स्थानीय प्रत्याशी की तो ज्यादातर चुनाव के पूर्व ही गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में आकर बस गए हैं। तो बरसों से रह रहे कुछ कांग्रेस नेताओं के बारे में बताने से कोई फायदा ही नहीं है। फिलहाल स्थानीय प्रत्याशियों में जेपी धनोपिया, प्रकाश चौकसे, रविंद्र साहू, दीप्ति सिंह, रामगोपाल पांडेय, महेश मालवीय, पुरूषोत्तम सिंह, रामबाबू शर्मा आदि टिकट के लिए ताल ठोंक रहे है। यूं तो वर्तमान में ये सभी इसी विधानसभा क्षेत्र में निवास कर रहे हैं लेकिन कुछ कांग्रेस नेता कुछ को बाहरी प्रत्याशी बताकर शिकायत दर्ज करा रहे है कि स्थानीय प्रत्याशी को टिकट दिया जाए।

यहां तक कि एक नेता के विषय में यह तक कह डाला कि जब 1 मई 2023 को पिपलानी आदर्श मार्केट में प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में दोपहर को मई दिवस मनाया जा रहा था तो यही नेता शाम को सोनागिरी पेेट्रोल पंप के सामने एक कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित कर कार्यक्रम का लुत्फ उठा रहे थे। इसको लेकर शिकायतें भी की गई। स्क्रिनिंग कमेटी के अध्यक्ष को भोपाल जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष प्रकाश चौकसे, मप्र कांग्रेस कमेटी के सचिव महेश मालवीय, मप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जेपी धनोपिया, कांग्रेस पार्षद जीत राजपूत, जिला कांग्रेस महामंत्री पुरूषोत्तम सिंह, कांग्रेस जिला श्रमिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने स्थानीय प्रत्याशी को टिकट देने की मांग की है।

Latest articles

महानगर गैस और फोर्थ पार्टनर एनर्जी में समझौता, उद्योगों को मिलेंगे स्वच्छ ऊर्जा समाधान

मुंबई। देश की अग्रणी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) कंपनियों में से एक, महानगर गैस...

एनएलसी में डायरेक्टर (पावर) पद के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची जारी, भेल के दो वरिष्ठ अधिकारी भी रेस में

नई दिल्ली/भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख उपक्रम एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसी) में 'डायरेक्टर (पावर)'...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

More like this

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...