15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलसंजय मांजरेकर और वकार यूनिस लाइव शो में भिड़े, हार्दिक पंड्या पर...

संजय मांजरेकर और वकार यूनिस लाइव शो में भिड़े, हार्दिक पंड्या पर खूब हुई बहस

Published on

नई दिल्ली

भारतीय टीम आखिरी बार वर्ल्ड चैंपियन 2011 में बनी थी। युवराज सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी और ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। अब जब भारत एशिया कप में खेल रहा है और इसे वर्ल्ड कप की तैयारी की तरह देख रहा है तो इस बात पर बहस शुरू हो गई है कि कौन युवराज सिंह का रोल निभा सकता है। इस पर भारत के पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर और पाकिस्तान वकार यूनिस आमने-सामने आ गए। रोचक बात यह थी कि एक ओर जहां संजय मांजरेकर हार्दिक के निशाने पर पंड्या और रविंद्र जडेजा थे तो दूसरी ओर वकार यूनिस पक्ष में थे।

वनडे वर्ल्ड कप में कौन बनेगा भारत के लिए युवराज?
भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप सुपर-फोर मैच बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण रुका तो संजय मांजरेकर और वकार यूनिस इस बहस में शामिल हो गए। मुद्दा यही था कि ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और हार्दिक पंड्या वही भूमिका निभा सकते हैं, जो युवराज ने 2011 विश्व कप में निभाई थी। वकार हार्दिक की तारीफ करते दिखे तो मांजरेकर ने पूरी तरह से असहमत नजर आए।

हार्दिक पंड्या और रविंद्र जडेजा के नाम आए सामने
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा- हार्दिक और जडेजा दोनों बल्ले और गेंद से परफॉर्मेंस करने की कूवत रखते हैं। विशेष रूप से हार्दिक पंड्या (जिस तरह से उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी की) मुझे लगता है कि वह नंबर 6 पर विध्वंसक बल्लेबाज हैं। वह आक्रामक बल्लेबाज हैं और अब जैसा कि हमने पिछले मैच में देखा वह बहुत समझदार और स्मार्ट है।

वकार यूनिस ने लिया हार्दिक पंड्या का पक्ष
उन्होंने आगे कहा- उन्होंने एक चैंपियन की तरह खेला। उन्होंने अपना समय लिया और जब समय सही था, उन्होंने अपना स्वाभाविक खेल दिखाया। मुझे लगता है कि नंबर 6 और 7 पर ये 2 खिलाड़ी भारत को मजबूती देंगे। यदि आप इन दोनों को अंतिम 10 ओवर देते हैं तो वे खेल को बदलने में सक्षम हैं। वकार ने यह बात हार्दिक के 90 गेंदों पर 87 रनों की शानदार पारी पर कही थी, जो पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच में आई थी। भारत का स्कोर 66/4 था, लेकिन हार्दिक ने ईशान किशन के साथ मिलकर 138 रन की साझेदारी करते हुए भारत को 266 रनों तक पहुंचा दिया था।

संजय मांजरेकर दिखे असहमत
हालांकि, संजय मांजरेकर थोड़ा असहमत नजर आए। उन्होंने कहा- युवराज यकीनन भारत के सर्वश्रेष्ठ बैटिंग ऑलराउंडर हैं। वह अपने दम पर मैच जीत सकते थे। मैं पूरे सम्मान के साथ कहना चाहूंगा कि हार्दिक और जडेजा अभी भी उस लेवल पर नहीं हैं। ये दोनों युवराज सिंह की तुलना में कहीं बेहतर गेंदबाज हैं, लेकिन बैटिंग के मामले में युवराज का कोई सानी नहीं। इस पर वकार ने उनकी बात काटते हुए पूछा- हार्दिक पंड्या भी नहीं? जिस तरह की बल्लेबाजी उन्होंने दिखाई है? मैं उनकी तुलना नहीं कर रहा हूं लेकिन इरादा तो यही है। मांजरेकर ने आगे कहा- हार्दिक में क्षमता है, लेकिन यह गारंटी नहीं है कि वह पूरे 10 ओवर गेंदबाजी करेंगे। मैं उसे एक बल्लेबाजी ऑलराउंडर के रूप में देखता हूं और उसने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की है। लेकिन युवराज सिंह अलग लेवल पर थे।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...