19.3 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeराष्ट्रीयशरजील इमाम की नई दलील के साथ जमानत की अपील, याचिका पर...

शरजील इमाम की नई दलील के साथ जमानत की अपील, याचिका पर फैसला सुरक्षित

Published on

नई दिल्ली,

पूर्वी दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने दंगा फसाद के लिए लोगों को भड़काने और आपराधिक साजिश रचने के आरोपी शरजील इमाम की अर्जी पर फैसला सुरक्षित कर लिया है. सात साल की अधिकतम सजा की आधी अवधि काट लेने के बाद उसकी ओर से वैधानिक जमानत की मांग की अर्जी दाखिल की गई है.

दरअसल, शरजील पर 2020 में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) और अन्य आरोपों के साथ ही राजद्रोह की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था. वह 28 जनवरी 2020 से न्यायिक हिरासत में है.

साल 2020 में दर्ज किया गया था देशद्रोह का मामला
इमाम पर नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) के खिलाफ अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कथित रूप से भड़काऊ भाषण देने के लिए देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था. ये मामला 2020 में दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा द्वारा दर्ज किया गया था. इसके बाद उसके खिलाफ यूएपीए की धारा 13 लगाई गई थी.

याचिका में दलील- जमानत पर रिहा होने का हक है
शरजील ने अपनी याचिका में दलील दी है कि वो वैधानिक जमानत पर रिहा होने का हकदार है. क्योंकि वो यूएपीए की धारा-13 के तहत निर्धारित अधिकतम सात साल की सजा में से आधी सजा काट चुका है.उसने अपनी जमानत याचिका में कहा कि धारा-13 यूएपीए के तहत निर्धारित 7 साल तक की अधिकतम सजा के अनुसार, आवेदक ने कानून द्वारा संबंधित अपराध के लिए निर्दिष्ट कारावास की अधिकतम अवधि का आधा समय काट लिया है.

Latest articles

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

राज्यमंत्री गौर को पांच राज्यों में जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की मिली जिम्मेदारी

ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण के नेतृत्व में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक...

More like this

देश को दहलाने की साजिश नाकाम, दिल्ली पुलिस ने 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, ISI से कनेक्शन निकला

नई दिल्ली। देश के अलग-अलग शहरों को दहलाने की साजिश का खुलासा हुआ है।...

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला… कपड़े फाड़े, पत्थर और अंडे फेंके; हेलमेट पहनकर जान बचाई

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ है।...

शंकर नारायण होंगे CEL के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर

नई दिल्ली। केंद्र सरकार की नियुक्ति समिति (ACC) ने भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL)...