30.3 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़भेल क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से लोगों में आक्रोश, दिन-रात कई...

भेल क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से लोगों में आक्रोश, दिन-रात कई बार गुल होती है बिजली

Published on

भोपाल

भेल क्षेत्र की कई कालोनियों में बिजली कटौती की जा रही है। इसके चलते आम आदमी परेशान है। पिछले कई दिनों से दिन में कई बार बिजली गुल हो रही है। इसके कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। इसको लेकर लोगों मे काफी आक्रोश व्याप्त है। अयोध्या बायपास से लगी कई कॉलोनियों में दिन भर लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा। इधर सोनागिरी व इंद्रपुरी से लगी अधिकांश कॉलोनियों में दिन भर बिजली की आंख मिचौली जारी रहने की खबर है। दर्जनों कालोनियों में आए दिन बिजली कटौती ने लोगों का रहना दुश्वार कर दिया है।

बिजली कंपनी के कॉल सेंटर में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद भी विद्युत मंडल के कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचते हैं रहवासियों का कहना है कि शिकायत करने में भी फॉल्ट सुधारने में लंबा समय लगता है। भवानीधाम, संतोषी विहार, निजामुद्दीन कालोनी में भी आए दिन बिजली नदारद होने से रहवासियों में गुस्सा है।

उक्त कालोनी में ट्रांसफार्मर पर अधिक भार होने की वजह से अक्सर गड़बड़ी आ जाती है और घंटों बिजली गुल रहती है। यही हाल इंद्रपुरी, सोनागिरी, रत्नागिरी, आनंदनगर, कमला नगर, भेल नगर, सुंदर नगर, संतोषी बिहार, निर्मल नगर, साकेत नगर, गोविंदपुरा, अवंतिका कालोनी, समन्वय नगर, अवधपुरी, पिपलानी आदि कई कालोनियों में अक्सर बिजली गुल होने की शिकायतें आम हो गई है।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी परेशानी
भेल से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती ने किसानों के सामने मुसीबत खड़ी कर दी है। किसान दोहरी मार झेलने को मजबूर हैं। खजूरी कलां, हथाईखेड़ा, कानासैंया, खजूरी, अमझरा, बांसिया, चोरसागुनी, नरोन्हा सांकल, जमुनिया कलां आदि क्षेत्रों में बिजली ने किसानों व ग्रामीणों को परेशानी में डाल दिया है।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...