भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) महारत्न कंपनी के डायरेक्टर मानव संसाधन कृष्ण कुमार ठाकुर 15 सितंबर को भेल भोपाल कारखाने का विजिट करेंगे। इस दौरान वह भेल के अफसरों की बैठक भी लेंगे। गौरतलब है कि श्री ठाकुर डायरेक्टर मानव संसाधन बनने के बाद पहली बार भोपाल यूनिट में आ रहे हैं। वह 14 सितंबर की रात को भोपाल पहुंचेंगे।
