16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलपूल में जाओ, मौज करो... भारत से हारकर बिखरा पाकिस्तान, PCB के...

पूल में जाओ, मौज करो… भारत से हारकर बिखरा पाकिस्तान, PCB के पूर्व चीफ ने बाबर को लताड़ा

Published on

नई दिल्ली

पाकिस्तान को आज एशिया कप 2023 के एक नॉकआउट मुकाबले में श्रीलंका से भिड़ना है। चोटों से जूझ रहे पाकिस्तान के आगे एक बड़ी चुनौती है। दोनों टीमों के पास 2 अंक हैं, जिससे 17 सितंबर को होने वाले फाइनलिस्ट का नर्णय वर्चुअल नॉकआउट से होगा। सुपर फोर मुकाबले में श्रीलंका को 41 रन से हराकर भारत ने पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जबकि इस मैच से पहले रोहित सेना ने पाकिस्तान को 228 रनों से रौंदा था।

चोट और हार से बिखरा पाकिस्तान
इस हार के बाद पाकिस्तान टीम बिखर सी गई है। उसने श्रीलंका के खिलाफ मैच के लिए आधी टीम बदल डाली। चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले में भारत पर जीत के हीरो रहे फखर जमां को भी निकाल बाहर किया है। वहीं, नसीम शाह और हारिस रऊफ चोटिल हैं और वह नहीं खेल पाएंगे। टीम को बिखरते देख पाकिस्तान में हड़कंप मचा हुआ है। इस पर पूर्व पीसीबी प्रमुख ने बड़ा बयान दिया है।

क्रिकेट के बारे में न सोचों, आराम करें
उन्होंने कहा- भारत ने श्रीलंका पर जीत के साथ पाकिस्तान को आशा की किरण दी है। अब देखना होगा कि क्या पाकिस्तान इसका फायदा उठा पाता है या फिर भारत से मिली हार से उसके हौंसले पस्त हो गए हैं। उन्हें खेल से कुछ समय की छुट्टी चाहिए, उन्हें मानसिक रूप से स्विच-ऑफ करना होगा, उन्हें आराम भी मिला है। उन्हें हार के बारे में नहीं सोचना चाहिए, बल्कि एक साथ मिलकर बात करनी चाहिए।

पूरी टीम को गाली देना अच्छी बात नहीं, आपका ये काम नहीं
बाबर आजम के करीबी माने जाने वाले रमीज राजा ने कहा- यदि किसी को विशेष अभ्यास की आवश्यकता है, तो वे इसे ले सकते हैं। पूल में जाएं, आराम करें। सोशल मीडिया को न छुएं, टेलीविजन चैनल न देखें। वहां कुछ भी अच्छा नहीं होगा, क्योंकि पूरा पाकिस्तान निराश है। एकजुट हो जाओ। आप ऐसी हार के बाद एक-दूसरे पर उंगली उठाते हैं तो अच्छा नहीं लगता। ऐसा नहीं होना चाहिए। मुझे यकीन है कि बाबर आजम ने इस टीम को वास्तव में अच्छी तरह से एकजुट किया है, और उनका काम अपने खिलाड़ियों को आश्वस्त करना और श्रीलंका मुकाबले से पहले टीम को जोश में लाना है। बता दें कि भारत से हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने अपने खिलाड़ियों की खूब आलोचना की थी।

भारत पहले ही फाइनल में पहुंच चुका है
उल्लेखनीय है कि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम चार अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर है। अगर पाकिस्तान को भारत से एक और मैच यानी फाइनल खेलना है तो उससे पहले उसे श्रीलंका पर विजय हासिल करनी होगी। विराट कोहली के 47वें शतक और केएल राहुल की छठे शतक के साथ वनडे में विजयी वापसी की बदौलत भारत ने 50 ओवरों में 356-2 का मजबूत स्कोर बनाया। पाकिस्तान केवल 128 रन पर आउट हो गया, जिसमें कुलदीप यादव ने पांच विकेट लिए।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...