भोपाल
बीएचईएल के डायरेक्टर मानव संसाधन ने कहा कि एक इंजीनियरिंग कंपनी के रूप में बीएचईएल के ब्रांड इमेज कंपनी है। यह कंपनी भारत के औद्यैागिक विकास का प्रतिबिम्ब है और हमें हर हाल में यह कोशिश करनी है कि इस कंपनी को नई ऊंचाईयों पर स्थापित करें। वह भोपाल में बीएचईएल के अफसरों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बीएचईएल, भोपाल में औद्योगिक सौहार्द्र की प्रशंसा की और कहा कि किसी भी संस्थान में सबसे पहली आवश्यकता यह है कि कंपनी की सभी नीतियॉं पारदर्शी हों और सभी जानकारी कर्मचारियों के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचनी चाहिए ताकि कार्य संस्कृति समृद्ध हो सके ।
कृष्ण कुमार ठाकुर, निदेशक मानव संसाधन एवं अतिरिक्त प्रभार (आईएसएंडपी) ने शुक्रवार को बीचइएईल, भोपाल कारखाने के विभिन्न विनिर्माण खंडों का अवलोकन किया और यहां बन रहे उत्पादों तथा कार्य की प्रगति का जायजा लिया। राजीव सिंह, कार्यपालक निदेशक, बीएचईएल, भोपाल तथा श्री अविनाश चन्द्रा, महाप्रबंधक उनके साथ उपस्थित थे । श्री ठाकुर ने ब्लॉकों का भ्रमण करते हुए कर्मचारियों, पर्यवेक्षकों तथा कार्यपालकों से किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली और कहा कि हमें उत्पादों की गुणता पर सबसे अधिक ध्यान केन्द्रित करना है, ताकि ग्राहक पूर्णत: संतुष्ट हों और बीएचईएल की साख और अधिक मजबूत हो ।
उन्होंने विशेष रूप से ट्रांसफार्मर ब्लॉक तथा टीपीटीएन विभाग में वंदे भारत के लिए बन रहे मोटरों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने भोपाल यूनिट के महाप्रबंधकों तथा डीआरओएस से चर्चा करते हुए उनके विभागों में हो रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की । उन्होंने कहा कि बीएचईएल आज अत्यंत प्रतिस्पर्धात्मक माहौल में कार्य कर रहा है और हमें जो भी आदेश प्राप्त हुए हैं वे हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं । हम सभी को पूरी प्रतिबद्धता के साथ यह सुनिश्चित करना होगा कि उत्पादों की गुणवत्ता उच्च कोटि की हो और डिलेवरी में किसी भी तरह की देर न हो।
एक इंजीनियरिंग कंपनी के रूप में बीएचईएल के ब्रांड इमेज की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह कंपनी भारत के औद्यैागिक विकास का प्रतिबिम्ब है और हमें हर हाल में यह कोशिश करनी है कि इस कंपनी को नई ऊंचाईयों पर स्थापित करें । उन्होंने बीएचईएल, भोपाल में औद्योगिक सौहार्द्र की प्रशंसा की और कहा कि किसी भी संस्थान में सबसे पहली आवश्यकता यह है कि कंपनी की सभी नीतियॉं पारदर्शी हों और सभी जानकारी कर्मचारियों के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचनी चाहिए ताकि कार्य संस्कृति समृद्ध हो सके । इस दिशा में उन्होंने बीएचईएल में स्थापित विभिन्न फोरम की सराहना की। श्री ठाकुर ने विभिन्न ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों, कार्यपालकों तथा पर्यवेक्षकों के बीच चर्चा की ।
उन्होंने कहा कि कंपनी आज व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा के कठिन दौर से गुजर रही है, लेकिन कंपनी के पास अच्छा आर्डर बुक है और विविधीकरण तथा नए उत्पाद क्षेत्र में प्रवेश के साथ साथ थर्मल में नए आर्डर मिलने से बाजार में बीएचईएल के प्रति काफी सम्मानजनक माहौल निर्मित हुआ है। उन्होंने सभी से मिल जुलकर एक टीम के रूप में कार्य करते हुए सभी परियोजनाओं को नियत समय से पूरा करने का आह्वान किया । उन्होंने परियोजनाओं के विलम्ब से पूरा होने के कारण कंपनी को जुर्माने के भुगतान पर चिंता व्यक्त की और सभी से अनुरोध किया कि वे हर कार्य गुणतापूर्ण ढंग से समय पर पूरा करें ।
राजीव सिंह ने चर्चा के दौरान बीएचईएल, भोपाल में किए जा रहे कार्यों तथा प्रबंधन और कर्मचारियों के सौहार्द्र की प्रशंसा की । उन्होंने निदेशक (मा.सं.) एवं अतिरिक्त प्रभार (आईएसएंडपी) को यह आश्वासन दिया कि बीएचईएल, भोपाल निर्धारित लक्ष्य को पूरा करेगा और इस वित्त वर्ष में सभी कर्मचारी एक साथ मिलकर हर क्षेत्र में अपनी साख स्थापित करेंगे। इस अवसर पर श्री ठाकुर द्वारा टीएसडी में स्थापित मल्टी-फंक्शनल कैलिब्रेटर और ऑयल ब्रेकडाउन वोल्टेज टेस्टर का लोकार्पण भी किया गया।
