भोपाल
शनिवार को बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल भोपाल में तीन दिवसीय युवा उत्सव का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। युवा उत्सव कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. अनुराधा दुबे ने बताया कि महाविद्यालय के युवा विद्यार्थियों ने अपनी सक्रियता सहभागिता युवा उत्सव की सार्थकता सिद्ध की। युवाओं की साहित्य और कलात्मक प्रतिभा के लिए छात्राओं के द्वारा वक्रता, बाद विवाद, रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिता, गायन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। विजेता छात्र छात्राओं प्राचार्य डॉक्टर संजय जैन ने प्रमाण पत्र वितरित किये। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर मिता बादल ने किया।
गायत्री प्रज्ञापीठ बरखेड़ा में मिलेगी मिट्टी से बनी गणेश मूर्तियां
गायत्री परिवार ट्रस्ट बरखेड़ा ने इस वर्ष गणेश उत्सव के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं के घर गणेश स्थापना के लिए नर्मदा तट की पावन माटी से बनी गणपति बप्पा की मूर्तियों की व्यवस्था की है, पूर्व वर्ष तक इको फ्रेंडली गणेश मूर्तियां बहुतायत में गायत्री शक्ति पीठ एमपी नगर में उपलब्ध रहा करती थी,अब इस बार परिजनों एवं जन सामान्य के लिए ये मूर्तियां की उपलब्धता प्रज्ञापीठ बरखेड़ा में करा दी गई है।
