14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलपहले मैच और फिर जीता दिल... सिराज ने इनाम की राशि को...

पहले मैच और फिर जीता दिल… सिराज ने इनाम की राशि को कर दिया गिफ्ट, मिली वाहवाही

Published on

कोलंबो,

एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला रविवार (17 सितंबर) को कोलंबो में खेला गया. मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया. इस मुकाबले के असली हीरो भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज रहे, जिन्होंने 6 विकेट लेकर श्रीलंका को अकेले ही समेट दिया और भारतीय टीम को खिताब जिताया.

सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला. मगर इसी दौरान उन्होंने सभी का दिल भी जीत लिया. सिराज ने अपना यह प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब और मिलने वाली इनाम राशी को ग्राउंड स्टाफ के नाम कर दिया. सिराज ने कहा कि इन सभी ने काफी मेहनत की है. यही खिताब के असली हकदार हैं.

सिराज को बतौर इनाम मिले थे 4 लाख रुपये
बता दें कि सिराज को प्लेयर ऑफ द मैच के साथ प्राइज के रूप में 5 हजार डॉलर (करीब 4 लाख रुपये) मिले थे. सिराज ने अपनी यह प्राइज मनी ग्राउंड स्टाफ के नाम कर दी. यह अवॉर्ड मिलने के दौरान सिराज ने कहा- मेरा मानना है कि इसके असली हकदार ये (ग्राउंड स्टाफ) हैं. इनकी कड़ी मेहनत के बगैर यह टूर्नामेंट होना संभव नहीं था.

ग्राउंड्समैन और प‍िच क्यूरेटर्स को मिलेंगे 42 लाख रुपए
बता दें कि एशिया कप के दौरान श्रीलंका में खेले गए कई मैचों में बार‍िश हुई. ऐसे में मैदान और पिच को खेलने योग्य बनाने के लिए ग्राउंड्समैन और प‍िच क्यूरेटर्स की अहम भूमिका रही. इन सभी लोगों को 42 लाख रुपए देने का ऐलान किया है.

इस मौके पर जय शाह ने एक पोस्ट किया, ” एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) और श्रीलंका क्रिकेट (SLC) को कोलंबो और कैंडी के ग्राउंड्समैन के लिए 50,000 अमेरिकी डॉलर (42 लाख भारतीय रुपए) की उचित पुरस्कार राशि की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है. उनकी प्रतिबद्धता और मेहनत ने एशिया कप 2023 को एक अविस्मरणीय बना दिया”.

भारतीय टीम ने इस तरह श्रीलंका को हराया
मैच में श्रीलंकाई कप्तान दासुन सनाका ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया और पूरी टीम 15.2 ओवर में 50 रनों पर सिमट गई. विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 17 रन बनाए. जबकि दुशान हेमंथा ने 13 रन बनाए. इनके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. जबकि 5 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके. भारतीय टीम की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 7 ओवर में 21 रन देकर 6 विकेट झटके. जबकि हार्दिक पंड्या ने 2.2 ओवर में 3 रन देकर 3 विकेट लिए. जबकि जसप्रीत बुमराह को 1 सफलता मिली.

51 रनों के टारगेट के जवाब में भारतीय टीम की ओर से ईशान किशन और शुभमन गिल ओपनिंग में मोर्चा संभाला था. कप्तान रोहित शर्मा इस बार बैटिंग के लिए नहीं उतरे. ईशान और गिल ने नाबाद रहते हुए टीम को 10 विकेट से हराया. मैच में गिल 27 और ईशान 23 रन बनाकर नाबाद रहे. भारतीय टीम ने 6.1 ओवर में ही मैच जीत लिया

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...