28.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़आईआईटी रूड़की दीक्षांत समारोह में बीएचईएल के अफसर की बेटी काव्या सक्सेना...

आईआईटी रूड़की दीक्षांत समारोह में बीएचईएल के अफसर की बेटी काव्या सक्सेना को मिले गोल्ड मेडल्स

Published on

– भोपाल की मेधावी छात्रा रहीं काव्या, शहर का किया नाम रोशन

भोपाल

हाल ही में समापन हुए आईआईटी रूड़की के दीक्षांत समारोह-2023 में बीएचईएल कारपोरेट में पदस्थ एवं पूर्व एसए टू ईडी भोपाल अजय सक्सेना की सुपुत्री काव्या सक्सेना को 2 गोल्ड मेडल मिले हैं। काव्या को उनकी ऑल राउंड उत्कृष्टता एवं समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए इंस्टीट्यूट लेवल पर ” *द प्रेसिडेंट आफ इंडिया डॉ. शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल”* से विभूषित किया गया। इसके साथ ही उन्हें अपनी ब्रांच में सर्वोच्च स्थान (ब्रांच टॉपर) होने पर ” *आनंद कुमार जैन डिपार्टमेेंट गोल्ड मेडल”* से भी सम्मानित किया गया।

इसके अलावा उनके द्वारा किए गए बी टेक फाइनल ईयर प्रोजेक्ट के लिए भी ” *द बेस्ट प्रोजेक्ट अवार्ड”* का पुरस्कार नगद राशि के साथ प्रदान किया गया। गत वर्ष काव्या का चयन ऑल इंडिया लेवल पर कनाडा की विल्फ्रिड लौरियर यूनिवर्सिटी वाटरलू मेें फुली फंडेड ग्लोबललिंक रिसर्च इंटर्नशिप के लिए हुआ था जो उन्होंने सफलतापूर्वक पूर्ण की। बीटेक के दौरान भी काव्या ने अनेक पुरस्कार अर्जित किए जिनमें एकेडमिक, स्पोट्र्स, आर्ट्स, सोशल सर्विस एवं ओवरऑल लीडरशीप के लिए “एनकोर अवार्ड फॉर ऑल राउंड एक्सीलेंस 2023″ तथा 3 वर्ष लगातार मिले ” आईआईटी रूड़की हेरिटेज फाउंडेशन ऐनुअल एक्सिलेंस अवार्ड 2020, 2021 और 2022″ आदि प्रमुख है।

दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल्स उनकी लगन शक्ति व कड़ी मेहनत का सफल सुखद परिणाम है। काव्या शुरू से ही भोपाल शहर की एक मेधावी छात्रा रही है। उन्हें महत्वपूर्ण मील का पत्थर हासिल करने के लिए अनेक बधाई।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...