28.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़गुप्ता ने किया बीएचईएल डायरेक्टर पॉवर का कार्यभार ग्रहण

गुप्ता ने किया बीएचईएल डायरेक्टर पॉवर का कार्यभार ग्रहण

Published on

भोपाल

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड के बोर्ड में नये निदेशक के रूप में नियक्त तजिंदर गुप्ता ने सार्वजनिक क्षेत्र के इंजीनियरिंग और विनिर्माण उद्यम के निदेशक (पावर) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। श्री गुप्ता बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंसेज (बीआईटीएस), पिलानी के 1989 बैच के इंस्ट्रुमेंटेशन और कंट्रोल इंजीनियरिंग स्नातक हैं।

बीएचईएल में पदभार ग्रहण करने से पहले वे एनटीपीसी लिमिटेड में मुख्य महाप्रबंधक के रूप में कार्यरत थे। वे 1989 में ग्रेजुएट इंजीनियर प्रशिक्षु अधिकारी के रूप में एनटीपीसी में शामिल हुए थे। उनके पास संकल्पना से लेकर विद्युत परियोजनाओं की कमीशनिंग तक, भारत के विभिन्न राज्यों में परियोजना प्रबंधन में 34 वर्षों का विविध और व्यापक अनुभव है। एनटीपीसी में सेवा के दौरान, उन्होंने एनटीपीसी के विद्युत स्टेशनों के विशाल बेड़े के संचालन और रखरखाव के अलावा, बड़े आकार की ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड द्युतपरियोजनाओं के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

निदेशक सचिवालय के एनटीपीसी कॉर्पोरेट सेंटर में सेवा के दौरान, उन्होंने एनटीपीसी के प्रचालन के लिए महत्वपूर्ण कई बुनियादी ढांचा परिसंपत्तियों के समयबद्ध निर्माण और कमीशनिंग के लिए टीम का नेतृत्व किया। वह अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल मानदंड वाले खरगोन (2Û660 मेगावाट) प्रोजेक्ट के निर्माण दल के प्रमुख थे। बिजनेस यूनिट प्रमुख के रूप में अपनी नियुक्ति के केवल दो वर्षों में श्री गुप्ता झारखंड में स्थित 3 गुणा 660 मेगावाट नॉर्थ करनपुरा एसटीपीपी के निर्माण गतिविधियों में आमूलचूल बदलाव लाने में सफल रहे।

ईएसजी के विकास में उनकी केन्द्रीय भूमिका रही है जिसके कारण नवीनतम एयर-कूल्ड कंडेनसेशन प्रौद्योगिकी जो विद्युत संयंत्र में पानी की खपत को 65ः तक कम कर देती है, से लैस उत्तरी करनपुरा एसटीपीपी की पहली इकाई कमीशन हुई। गहन विश्लेषणात्मक क्षमता वाले तीक्ष्ण बुद्धि के उच्च कोटि के पेशेवर, उनकेे पास लोगों को साथ लेकर चलने की विलक्षण प्रतिभा है तथा पावर सेक्टर इकोसिस्टम से संबंधित प्रचुर ज्ञान और अनुभव है जिससे उन्हें परियोजनाओं के तीव्र निष्पादन में मदद मिलती है। बिजनेस सिम्यूलेशन गेम्स, क्विज और आउटडोर खेलों में उनकी गहरी अभिरूचि है।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...