14.4 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeराज्यप्रेमी जोड़े को प्यार करने की मिली सजा, ग्रामीणों ने पेड़ से...

प्रेमी जोड़े को प्यार करने की मिली सजा, ग्रामीणों ने पेड़ से बांधकर जड़े थप्पड़

Published on

रायबरेली,

उत्तर प्रदेश के रायबरेली से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. जहां कुछ लोग एक लड़के और लड़की को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीट रहे हैं. लड़की रो-रोकर उनसे गुहार लगा रही है पर आरोपी दोनों को पीटे जा रहे हैं. वीडियो के संज्ञान में आते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तालाश में जुट गई.

यह मामला सरेनी थाने इलाके का है, बताया जा रहा है कि लड़का और लड़की का पिछले काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. अलग-अलग जातियों के होने की वजह से ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर पीटने लगे. मौके पर मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

प्रेमी जोड़े की पेड़ से बांधकर ग्रामीणों ने की पिटाई
गांव वालों ने इनके परिजनों को सूचना दी और मौके पर बुलाया. लड़के और लड़की की पिटाई के मामले में पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. आरोपियों को ढूंढकर उन्हें गिरफ्तार करने में जुटी है. यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. लड़का और लड़की काफी डरे हुए हैं.

पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक नवीन सिंह ने बताया कि थाना सरेनी से एक वीडियो वायरल हुआ. जिसमें पेड़ से बांधकर लड़के और लड़की को पीटा गया. इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this