28.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़ऑल इंडिया भेल एम्पलाइज यूनियन ने किया शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

ऑल इंडिया भेल एम्पलाइज यूनियन ने किया शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

Published on

भोपाल

बीएचईएल कर्मियों को कोरोना काल वर्ष 2020 से रिवॉर्ड स्कीम (इंसेंटिव, इंसलरी एवं टी3) का भुगतान रोक दिया गया। रात्रिकालीन भत्ता का पुनरीक्षण नहीं किया और द्वितीय पाली के कार्य का रात्रिकालीन भत्ता का भुगतान रोक दिया गया। ठेका श्रमिकों के मजदूरी से लगभग दो हजार रुपये की कटौती की गई और अब पर्यवेक्षक एवं अधिकारियों के 15.5 प्रतिशत पर्क रोक दिया गया है।

ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज यूनियन सम्बद्ध एनएफआइटीयू इन तमाम ज्वलंत मुद्दों को लेकर आरपार की लड़ाई शुरू कर दिया है । आंदोलन के प्रथम चरण में कारखाने के सभी वर्ग के कर्मचारियों का हस्ताक्षर अभियान को शुरू किया गया है। जिसे ज्ञापन के रूप में भारी उद्योग मंत्री, प्रधानमंत्री कार्यालय एवं बीएचईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक को सौंपा जाएगा।

कर्मचारियों के ज्वलंत मुद्दे के संबंध में एआईबीईयू कार्यालय में हुई बैठक में यूनियन के प्रतिनिधियों ने इन मुद्दे पर गहन चर्चा के उपरांत आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। वृहद हस्ताक्षर अभियान यूनियन के महामंत्री राम नारायण गिरी, केंद्रीय अध्यक्ष अख्तर खान, अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष संजीव नंदा, धर्मेन्द्र दाहट, विशाल वाणी, राजमल बैरागी, अल्ताफ अंसारी, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...