10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलचीन की बदमाशी, एश‍ियन गेम्स में हिस्सा लेने जा रहे भारतीय ख‍िलाड़ियों...

चीन की बदमाशी, एश‍ियन गेम्स में हिस्सा लेने जा रहे भारतीय ख‍िलाड़ियों को नहीं दी एंट्री

Published on

नई दिल्ली ,

एश‍ियन गेम्स का आयोजन इस बार चीन के हांगझोउ में हो रहा है. ये गेम्स 23 सितंबर से शुरू होंगे और 8 अक्टूबर तक चलेंगे. भारत के वुशू ख‍िलाड़ी भी हांगझोउ में हिस्सा लेने जा रहे थे थे, लेकिन इन तीन वुशू खिलाड़ियों न्येमान वांग्सू , ओनिलु टेगा और मेपुंग लाम्गू को चीन में प्रवेश देने से मना कर दिया.

ये सभी भारतीय खिलाड़ी अरुणाचल प्रदेश के रहने हैं. उनमें से एक को एक्रिडिएशन (मान्यता) मिल गया था और दो उसी का इंतजार कर रहे थे, लेकिन जब टीम बुधवार को चीन के लिए रवाना हुई तो उन्हें विमान में चढ़ने की अनुमति नहीं दी गई क्योंकि बोर्डिंग के लिए कोई उचित मंजूरी नहीं थी.

इसके बाद इन सभी खिलाड़ियों को दिल्ली में मौजूद जेएलएन स्टेडियम में स्थ‍ित SAI हॉस्टल में वापस लाया गया. चीन में वुशू टीम के एक शीर्ष सूत्र ने आजतक को बताया कि हमने इस मामले को एशियाई खेलों की आयोजन समिति और ओसीए (ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया) के साथ भी उठाया है. हमें उम्मीद है कि जल्द ही मामला सुलझ जाएगा.

ओसीए से अध‍िकार‍ियों ने किया संपर्क
आजतक से बात करते हुए एशियन गेम्स में मिशन इंडिया के शेफ भूपिंदर सिंह बाजवा ने कहा, ‘मैं इस मामले को सुलझाने के लिए ओसीए के संपर्क में हूं. उनके मान्यता में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी और इसी वजह से वे विमान में सवार नहीं हो सके. अधिकारियों के साथ मेरी बातचीत के अनुसार, ऐसा लगता है कि आज शाम तक चीन के लिए उड़ान भरने में सक्षम होंगे

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...