10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेललड़कियों ने जीता मैच तो अश्लील हरकत करने लगे लड़के, वायरल वीडियो...

लड़कियों ने जीता मैच तो अश्लील हरकत करने लगे लड़के, वायरल वीडियो पर मचा हंगामा

Published on

नई दिल्ली

ब्राजील की एक यूनिवर्सिटी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो यूनिवर्सिटी की लकड़ियों के बीच चल रहे मैच के अंत में लड़कों ने शर्मनाक हरकत कर दी। ये मामला सैंटो अमारो विश्वविद्यालय का है, जहां साओ कैमिलो विश्वविद्यालय की लड़कियों ने जब वॉलीबॉल मैच जीता तो कई लड़के कोर्ट में जाकर अपने प्राइवेट पार्ट को छूते हुए दौड़ लगाने लगे।

वॉलीबॉल मैच खत्म होने के बाद छात्रों की शर्मनाक हरकत
साओ कैमिलो विश्वविद्यालय में वॉलीबॉल चैंपियनशिप खत्म होते ही कई छात्र कोर्ट में चल चले गये। छात्रों ने अर्धनग्न अवस्था में अपने प्राइवेट पार्ट को छूते हुए दौड़ लगाने लगे, छात्रों की ये शमर्नाक हरकत देखकर वहां मौजूद लोग भी आक्रोशित हो उठे। साओ कैमिलो विश्वविद्यालय ने इस घटना की पुष्टि की और बताया कि यह घटना अप्रैल में हुई थी, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

विश्वविद्यालय ने की निंदा
सैंटो अमारो विश्वविद्यालय ने बताया कि इस शर्मनाक हरकत के बाद छह छात्रों को निष्कासित कर दिया गया है। एक बयान में बताया गया, “55 साल से अधिक के इतिहास वाली ये संस्था इस प्रकार के व्यवहार की निंदा करती है। यह संस्था के इतिहास और मूल्यों के विपरीत है।”

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने वायरल वीडियो के संदर्भ में कहा, ” विश्वविद्यालय में उन युवाओं का व्यवहार जो डॉक्टर बनने और लोगों की देखभाल करने का इरादा रखते हैं, बेहद घृणित, अस्वीकार्य है।” उन्होंने कहा कि जो कुछ हुआ, मैं उसका पुरजोर खंडन करता हूं। भविष्य के डॉक्टरों के लिए महिलाओं और सभ्यता के प्रति इस तरह की हरकत अस्वीकार्य है।

ब्राजील सरकार में महिला मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि इन सभी आरोपियों को अब कानून का सामना करना पड़ेगा। छात्रों द्वारा की गई इस घटना को कभी भी सामान्य करार नहीं दिया जा सकता। वहीं अब साओ पाउलो सिविल पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...