28.9 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़वेल्डिंग तकनीकों को सीखने का अवसर प्रदान कर रहा है - प्रवीण...

वेल्डिंग तकनीकों को सीखने का अवसर प्रदान कर रहा है – प्रवीण चन्द्र झा

Published on

भेल हरिद्वार।

कॉमन इंजीनियरिंग फैसिलिटी सेंटर (सीईएफसी) परियोजना के अंतर्गत प्रोजेक्ट रिव्यू एंड मॉनिटरिंग कमेटी की दूसरी बैठक आज यहां बीएचईएल हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र स्थित सीईएफसी एक्सटेंशन सेंटर में आयोजित की गई । बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक प्रवीण चन्द्र झा तथा कमेटी के अध्यक्ष एन. शिवानन्द ने बैठक का नेतृत्व किया ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री झा ने कहा कि यह सेंटर, उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत के उन युवाओं को आधुनिकतम वेल्डिंग तकनीकों को सीखने का सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है, जो इस क्षेत्र में अपना करियर बनाने चाहते हैं । उन्होंने कहा कि यहां से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवाओं के पास विभिन्न इंडस्ट्रीज में कार्य करने तथा अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करने का विकल्प भी है ।

एन शिवानन्द ने कहा कि यह एक्सटेंशन सेंटर, वेल्डिंग इंडस्ट्रीज की जरूरतों को पूरा करने तथा रोजगार के नए क्षेत्र स्थापित करने में मददगार साबित हो रहा है । इस बैठक में बीएचईएल की हरिद्वार, भोपाल, वाराणसी, झांसी एवं त्रिची इकाइयों तथा कार्पोरेट स्ट्रटिजिक मैंनेजमेंट के प्रतिनिधियों ने भाग लिया । बैठक के दौरान विभिन्न इकाइयों में स्थित सीईएफसी केंद्रों की प्रगति का मूल्यांकन किया गया तथा परियोजना की आर्थिक समीक्षा भी की गयी ।

चर्चा के दौरान उपस्थित सदस्यों ने योजना के बेहतर एवं प्रभावशाली कार्यान्वयन हेतु कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये । उल्लेखनीय है कि पीआरएमसी, भारी उद्योग मंत्रालय द्वारा वित्त पोषित, सीईएफसी परियोजना की समीक्षा करने वाली शीर्ष समिति है । बीएचईएल हरिद्वार स्थित यह सेंटर प्रतिवर्ष 750 लोगों को प्रशिक्षण देने में सक्षम है । इस अवसर पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री आलोक कुमार तथा महाप्रबंधक एसके गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे ।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...