14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में ट्रैफिक नियमों से रूबरू कराने बना यातायात पार्क बंद

बीएचईएल में ट्रैफिक नियमों से रूबरू कराने बना यातायात पार्क बंद

Published on

भोपाल

वित्तीय संकट से जूझ रहे प्रबंधन ने भेल टाउनशिप के बरखेड़ा स्थित यातायात पार्क बंद कर रखा है । प्रबंधन पार्क का मेंटेनेंस तो करवाता है, लेकिन इसे आम लोगों के लिए खोलने में रूचि नहीं दिखा रहा है। लिहाजा यहां रखे मॉडल और ट्रेक खराब हो रहे हैं। पार्क को वर्ष 1999 में भेल के सिविल विभाग ने तैयार किया था। तब इसे पांच साल के लिए ठेके पर दिया गया। उसके बाद से कुछ विवाद के कारण यह बंद पड़ा है। भेल प्रबंधन ने कई बार ठेके पर देने के लिए टेंडर जारी किए, लेकिन कोई भी कांट्रेक्टर इसके संचालन के लिए आगे नहीं आया। इसलिये पार्क बंद है ।

भेल प्रवक्ता विनोदानंद झा का कहना है कि पार्क का मेंटेनेंस नियमित हो रहा है और इसे शुरू करने के प्रयास भी किये जा रहे हैं। गुलाब गार्डन के पास यातायात पार्क बनाने का मकसद युवाओं और बच्चों को ट्रैफिक नियमों से शिक्षित करना था। खेल-खेल में बच्चे ट्रेफिक नियमों से रूबरू होते थे। इस पार्क में पेट्रोल पंप, रेड जोन, रेलवे क्रॉसिंग, स्कूल, जेबरा क्रॉसिंग, स्पीड ब्रेकर जैसे स्थानों को दर्शाने वाले ट्रैफिक बोर्ड लगे हुए हैं। साथ ही ट्रैफिक नियमों की जानकारी के लिए मॉडल भी बनाए गए थे। यहां बड़ी संख्या में लोग अपने परिजनों के साथ आते थे।

Latest articles

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...

पुलिसकर्मी के घर दुस्साहसिक लूट: बुजुर्ग महिला के सिर पर पत्थर से वार, कान नोचकर बाली ले भागा बदमाश

भोपाल। राजधानी के निशातपुरा थाना अंतर्गत करोंद इलाके में मंगलवार सुबह एक बेखौफ बदमाश...

भोपाल में गैस एजेंसियों का बड़ा फर्जीवाड़ा: 10 लाख की अवैध वसूली, हजारों सिलेंडर गायब फआईआर की तैयारी

भोपाल। राजधानी के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल और कोटरा सुल्तानाबाद स्थित बीएस एचपी...

मप्र में भीषण गर्मी का तांडव: कई जिलों में पारा 43 डिग्री के करीब, लू का अलर्ट जारी

भोपाल। मप्र में सूर्यदेव के तीखे तेवरों ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। प्रदेश...

More like this

राजभाषा हिंदी के प्रयोग और प्रचार-प्रसार के लिए सदैव प्रतिबद्ध : गुप्ता

बीएचईएल में राजभाषा कार्यान्वयन हेतु कार्यशाला का आयोजन हरिद्वार। भारत सरकार की राजभाषा नीति के...

बीएचईएल में अत्याधुनिक मशीनों का उद्घाटन, उत्पादन क्षमता में होगी वृद्धि

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) भोपाल ने तकनीकी आधुनिकीकरण की दिशा में एक...

परमाणु ऊर्जा में भारत की महाशक्ति बनने की ओर कदम: कलपक्कम रिएक्टर हुआ शुरू, बीएचईएल की स्वदेशी तकनीक का दिखा दम

नई दिल्ली/कलपक्कम। भारत ने अपने नागरिक परमाणु कार्यक्रम में एक स्वर्णिम अध्याय लिखते हुए...