भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स भेल भोपाल यूनिट में शनिवार को सात कर्मचारी रिटायर हुये । इस मौके पर भेल असिस्टेंट इंजिनीयर्स एवं अधिकारी एसोसिएशन एवं इंटक यूनियन के नेताओं ने इन कर्मचारियों को स्वागत करते हुये उन्हें विदाई दी । कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश मालवीय,महासचिव आरके खरे,आरके श्रीवास्तव,एस विश्वनाथन,इंटक यूनियन के कोषाध्यक्ष राजेश शुक्ला,प्रवक्ता सीआर नामदेव आदि मौजूद थे।
