25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedवहीदा रहमान को मिलेगा भारत का सर्वोच्च फिल्म सम्मान दादा साहब फाल्के...

वहीदा रहमान को मिलेगा भारत का सर्वोच्च फिल्म सम्मान दादा साहब फाल्के अवॉर्ड

Published on

लेजेंडरी एक्ट्रेस वहीदा रहमान को सिनेमा जगत के सबसे बड़े सम्मान से नवाजा जाएगा. सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक्ट्रेस को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड दिए जाने का ऐलान किया है. वहीदा अपने दौर की लीडिंग एक्ट्रेस रही हैं. फिल्म प्यासा, कागज के फूल, चौदहवीं का चांद, गाइड जैसी फिल्मों में उन्होंने काम किया.

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने वहीदा रहमान को अवॉर्ड दिए जाने पर अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने लेजेंडरी एक्ट्रेस के काम की तारीफों के पुल बांधे. अनुराग ठाकुर लिखते हैं- इस साल का दादा साहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवेमेंट अवॉर्ड वहीदा रहमान जी को सिनेमा जगत में उनके शानदार योगदान के लिए दिया जाएगा. उन्हें ये अवॉर्ड देने का ऐलान करते हुए मुझे बहुत खुशी और सम्मान का एहसास हो रहा है. वहीदा जी ने हिंदी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी. इनमें प्यासा, कागज के फूल, चौदहवीं का चांद, साहेब बीवी और गुलाम, खामोशी जैसी फिल्में शामिल हैं.

”5 दशक के करियर में उन्होंने अपने किरदारों को परफेक्शन के साथ निभाया, जिसकी वजह से उन्हें फिल्म रेश्मा और शेरा के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला. पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित वहीदा जी ने भारतीय नारी के समर्पण, कमिटमेंट और ताकत का ऐसा उदाहरण पेश किया है जो कड़ी मेहनत की बदौलत अपने प्रोफेशन में एक्सीलेंस को अचीव कर सकती हैं.”

”ऐसे दौर में जब ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में पारित हुआ है, वहीदा जी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाना भारतीय सिनेमा की उन लीडिंग लेडीज को सच्ची श्रद्धांजलि है, और उनको भी जिन्होंने फिल्मों के बाद अपनी लाइफ को जरूरतमंदों की भलाई के लिए समर्पित किया और समाज के भले के लिए काम किया.”

उम्दा रहा वहीदा रहमान का करियर
वहीदा रहमान एक्ट्रेस होने के साथ शानदार डांसर भी हैं. उन्होंने 5 दशक के करियर में 90 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है. तमिल फिल्म Alibabavum 40 Thirudargalum से एक्ट्रेस ने बतौर डांसर अपना फिल्मी करियर शुरू किया था. लेकिन उनकी तेलुगू मूवी Rojulu Marayi पहले रिलीज हुई. फिल्ममेकर गुरु दत्त संग वहीदा की जोड़ी सुपरहिट रही. दोनों ने रोमांटिक ड्रामा प्यासा, कागज के फूल, चौदहवीं का चांद, साहेब बीवी और गुलाम में स्क्रीन शेयर किया था. पर्दे पर रोमांस करना हो या कॉमेडी, हर रोल को वहीदा ने इतनी शिद्दत से निभाया कि फैंस आज भी उनके आइकॉनिक रोल्स की मिसाल देते हैं.

पर्सनल लाइफ पर बात करना नहीं पसंद
वहीदा रहमान अपनी पर्सनल लाइफ पर बात करना पसंद नहीं करतीं. 1974 में शशि रेखी (कमलजीत) से उनकी शादी हुई थी. दोनों ने फिल्म शगुन में साथ काम किया था. इस शादी से उनके दो बच्चे हुए. दोनों ही बच्चे राइटर हैं. 21 नवंबर 2000 को वहीदा के पति का निधन हुआ था.

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...