8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलस्टेज पर इस 'ब्लैक' लड़की के साथ वो हुआ, जिसने खेल-खिलाड़ी दोनों...

स्टेज पर इस ‘ब्लैक’ लड़की के साथ वो हुआ, जिसने खेल-खिलाड़ी दोनों का सिर झुका दिया

Published on

नई दिल्ली ,

समानता और रंगभेद से निजात की बातें कहने, सुनने, पढ़ने में तो अच्छी लगती हैं लेकिन मुश्किल तब आती है, जब उन्हें जमीन पर लाना हो. अमली जामा पहनना हो. आयरलैंड सुर्ख़ियों में है. कारण है इंटरनेट पर वायरल एक ऐसा वीडियो जो समानता को ठेंगा दिखाते हुए रंगभेद को बढ़ावा दे रहा है. वीडियो मार्च 2022 का है, जहां डबलिन में आयोजित एक जिमस्टार्ट कार्यक्रम में जो हुआ उसने एक बार फिर नस्लवाद और रंगभेद को लेकर बहस तेज कर दी है.

वीडियो में दिख रहा है कि एक प्रोग्राम में बच्चों को सम्मानित करते हुए आयोजकों द्वारा एक ‘ब्लैक’ बच्ची को नजरअंदाज किया गया. आयोजनकर्ताओं ने एक-एक कर सभी बच्चों को मेडल पहनाया. लेकिन जब बारी एक अश्वेत बच्ची की आई तो मैडल पहनाने वाली महिला आगे बढ़ गई. घटना भले ही थोड़ी पुरानी हो. मगर क्योंकि फिर एक बार इसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ, लोगों ने इस अहम मुद्दे पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है.

वायरल वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए चार बार की ओलंपिक चैंपियन सिमोन बाइल्स ने कहा है कि जिस तरह का सुलूक एक अश्वेत बच्ची के साथ हुआ है उससे उनका दिल टूट गया. इस मामले के सामने आने के बाद जिमनास्टिक्स आयरलैंड ने एक बयान जारी कर कहा है कि उन्हें मार्च 2022 में लड़की के माता-पिता से नस्लवादी व्यवहार का आरोप लगाते हुए एक शिकायत मिली थी.

घटना की जांच कर रहे जिमनास्टिक्स आयरलैंड के एक जांच अधिकारी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया और इस पर अपना दुःख जाहिर किया है. संगठन ने कहा कि ऑफिसर्स की ओर से इस मामले के तहत एक लिखित माफीनामा जारी किया गया है. साथ ही ये भी बताया गया कि समारोह के बाद लड़की को अपना पदक मिल गया है.हालांकि, आयरिश इंडिपेंडेंट ने लड़की की मां के हवाले से कहा कि जिम्नास्टिक आयरलैंड सार्वजनिक रूप से माफी मांगने में विफल रहा है. वहीं लड़की की मां ने ये भी कहा है कि वह इस मामले को स्विट्जरलैंड में जिमनास्टिक एथिक्स फाउंडेशन के पास लेकर गई हैं.

लड़की के परिवार ने मुख़र होकर इस बात को दोहराया कि उनकी बेटी को नजरअंदाज कर दिया गया क्योंकि वो काली है. लड़की की मां के मुताबिक अक्सर जिम्नास्टिक आयोजनों में हम अकेले अश्वेत परिवार होते हैं और फिर जो वहां हमारे साथ होता है वो काफी दुखदायी रहता है. बहरहाल इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो को अब तक आठ मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और कहा जा रहा है कि रंगभेद या नस्लवाद कम से कम खेल की दुनिया में तो शोभा नहीं देता.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...