4.8 C
London
Monday, March 23, 2026
HomeUncategorizedफिल्म स्क्रीनिंग पर शहनाज गिल की मां ने चुराई पूरी लाइमलाइट, कपड़े...

फिल्म स्क्रीनिंग पर शहनाज गिल की मां ने चुराई पूरी लाइमलाइट, कपड़े पहने ऐसे कि बेटी भी पड़ी फीकी

Published on

शहनाज गिल, आज की तारीख में तो ये नाम ही अपने आप में काफी है। चाहे खूबसूरती की बात हो या फिर टैलेंट की, इस लड़की का जवाब नहीं। वैसे फैशन के मामले में भी शहनाज कुछ कम नहीं हैं। चाहे सूट पहनना हो या फिर स्मार्ट सूट, हर अटायर में यह बाला बड़ी एक्ट्रेसेस तक से लाइमलाइट चुरा लेने की काबिलियत रखती है। लेकिन जब आप इस हसीना की मां की लेटेस्ट पिक्स देखेंगे, तब आपको समझ आएगा कि आखिर क्यों शहनाज इतनी सुंदर और फैशनेबल हैं।

फिल्म स्क्रीनिंग पर दिखा मां-बेटी का बॉन्ड
दरअसल, शहनाज गिल अपनी मां परमिंदर कौर गिल के साथ मुंबई के पीवीआर के सामने कैमरे में कैद हुईं। यहां पर उनकी फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस दौरान मां-बेटी का न सिर्फ स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला, बल्कि इनके बीच की प्यारी सी बॉन्डिंग भी साफ दिखाई दी।

मां के स्टाइल ने खींचा ध्यान
परमिंदर कौर गिल को आमतौर पर लोगों ने सलवार-सूट सेट में ही देखा है। लेकिन इस बार वह एकदम मॉर्डन अवतार में नजर आईं। परमिंदर ने डार्क ऑलिव ग्रीन कलर की फ्लेयर्ड जींस पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने वाइट कलर की लिनन मेड क्लासिक कॉलर्ड शर्ट पेयर की। डार्क और लाइट कलर्स का यह कॉम्बिनेशन काफी बढ़िया लग रहा था।

लग्जरी पर्स और सोने की अंगूठियां
शहनाज की मां ने अपने लुक को यूं तो मिनिमल रखा था, लेकिन उनके स्टाइल में लग्जरी का टच बिल्कुल भी मिस नहीं किया जा सकता था। परमिंदर ने वाइट कलर का वॉलेट विद गोल्डन चेन कैरी किया था, जो लग्जरी लेबल Tory Burch का था। इस महंगे बैग के साथ ही उनके हाथों में सोने की अंगूठियां भी देखी जा सकती थीं।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...