8.8 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्यमस्जिद में घुसकर लगाए 'जय श्रीराम' के नारे, इमाम को देखते ही...

मस्जिद में घुसकर लगाए ‘जय श्रीराम’ के नारे, इमाम को देखते ही हुए फरार, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

Published on

नई दिल्ली

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में एक मस्जिद में घुसकर ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामला सीसीटीवी फुटेज कैद हो गया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दक्षिण कन्नड़ जिले के कदबा तालुक में मौजूद मस्जिद में दो लोग घुसे और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने लगे।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि आरोपियों की पहचान पुत्तूर के बिलिनेले गांव के कीर्तन और मंगलुरु के कैकम्बा के सचिन के रूप में की गई है। मोटरसाइकिल से आए आरोपी ने कथित तौर पर रविवार रात मस्जिद अंदर प्रवेश किया था, जिसके बाद शोर सुनकर बाहर आए मस्जिद के इमाम को देखकर वे वहां भाग गए। यह घटना मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच जारी है।

मौलवी ने क्या कहा?
मस्जिद में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी व्यक्तियों की फुटेज कैद हो गई थी। इस संबंध में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों का पता लगाया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। शिकायत में मौलवी ने बताया कि युवकों ने मस्जिद में घुसकर ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए और धमकी भी दी कि वे मुसलमानों को जीने नहीं देंगे।

इलाके में तनाव
जब यह मामला सामने आया तब इमाम ने इलाके के लोगों को इसकी जानकारी दी। घटना के बाद तनाव पैदा हो गया था और पुलिस ने इस संबंध में आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित की थीं। फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।इस पूरी घटना के वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जहां लोग अलग-अलग प्रातिक्रिया दे रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक घटना रविवार देर रात 11 बजे की है। उस वक़्त इलाके में एकदम सन्नाटा पसरा हुआ था, फिलहाल दोनों की गिरफ्तारी के बाद माहौल शांत है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...