8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलज्योति याराजी ने जीता एशियन गेम्स में गोल्ड? आशा भोसले और गौतम...

ज्योति याराजी ने जीता एशियन गेम्स में गोल्ड? आशा भोसले और गौतम गंभीर से हो गई चूक

Published on

नई दिल्ली

इंटरनेट की दुनिया में सोशल मीडिया की वजह से क्रांति है। एक ट्वीट से कुछ ही देर में कोई भी जानकारी लाखों-करोड़ों लोगों तक पहुंचाई जा सकती है। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई बार ऐसी बातें पोस्ट हो जाती हैं, जो पूरी तरह से सही नहीं होती हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है भारतीय एथलीट ज्योति याराजी को लेकर। सोशल मीडिया पर तमाम लोगों ने उन्हें बधाई दी है और सिलसिला अभी भी जारी है। दावा किया जा रहा है कि ज्योति ने एशियन गेम्स 2023 (जो कोविड की वजह से एक साल देरी से हो रहा है। यानी एशियन गेम्स 2022) में गोल्ड मेडल जीता है। ट्वीट करने वालों में भारत के दिग्गज क्रिकेटर गौतम गंभीर और महानतम सिंगर आसा भोसले भी हैं।

गौतम गंभीर ने एक्स डॉट कॉम पर लिखा- यह स्वर्ण पदक इस बात का सच्चा प्रमाण है कि हालात चाहे जो भी हों, सपने सच होते हैं। शानदार ज्योति याराजी। वहीं, आसा भोसले ने लिखा- एशियाई खेलों में 100 मीटर बाधा दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने पर आंध्र प्रदेश की याराजी को हार्दिक बधाई। गंभीर की पोस्ट में हालांकि यह नहीं लिखा गया कि यह मेडल एशियन गेम्स में जीता है, लेकिन पोस्ट अभी किया है तो इसे एशियन गेम्स से ही जोड़कर देखा जा रहा है। लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि ताजा पोस्ट से भ्रम की स्थिति बनी है।

इसमें कोई शक नहीं की देश की बेटी ने गोल्ड मेडल नहीं जीता, लेकिन यह बात काफी पुरानी हो गई है। वायरल वीडियो की सच्चाई यह है कि ज्योति ने एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। यह टूर्नामेंट 13 जुलाई, 2023 को हुआ था और भारत के बेटी ने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया था। दूसरी ओर, ज्याति को एशियन गेम्स में अभी ट्रैक पर उतरना है। वह महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में उतरेंगी, जो 1 अक्टूबर को भारतीय समय के अनुसार शाम 6:45 बजे निर्धारित है।

गौतम गंभीर की पोस्ट पर ढेर सारे फैंस ने यह बताने की कोशिश भी की है कि यह ताजा अपडेट नहीं है। एक यूजर ने लिखा- ये फेक है। पुराना वीडियो है। थोड़ा सब्र करो मेडल आएगा। लेकिन थोड़ा अपडेट करिए खुद को। ऐसे कोई भी पोस्ट नही डालते।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...