25.3 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedशेयर बाजार में पैसा लगाने वालों को बड़ी राहत, अब फ्रीज नहीं...

शेयर बाजार में पैसा लगाने वालों को बड़ी राहत, अब फ्रीज नहीं होगा आपका डीमैट अकाउंट

Published on

नई दिल्ली

पूंजी बाजार नियामक सेबी ने शेयर बाजार के निवेशकों को बड़ी राहत दी है। सेबी ने डीमैट खाते में नॉमिनी का नाम चुनने के लिए आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है। सेबी ने इस समयसीमा को 3 महीने आगे बढ़ाकर 31 दिसंबर 2023 कर दिया है। इससे पहले, मौजूदा ट्रेडिंग और डिमैट खाताधारकों के लिए नॉमिनी चुनने की समयसीमा 30 सितंबर थी।

ट्रेडिंग अकाउंट में नॉमिनी देना हुआ स्वैच्छिक
सेबी ने मंगलवार को एक सर्कुलर में कहा, ‘डीमैट अकाउंट में नॉमिनी चुनने की आखिरी तारीख को 31 दिसंबर 2023 तक आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। ट्रेडिंग अकाउंट्स के लिए नॉमिनी का नाम जमा कराने को भी स्वैच्छिक बना दिया गया है। यह ईज ऑफ डूइंग बिजनस की दिशा में एक कदम है।’

फिजिकल सिक्योरिटी होल्डर्स के लिए नियम
इसके अलावा सेबी ने फिजिकल सिक्योरिटी होल्डर्स को उनके फोलियो नंबर्स के लिए पैन, नॉमिनेशन, कॉन्टैक्ट डिटेल्स, बैंक अकाउंट डिटेल्स और नमूना हस्ताक्षर जमा कराने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया है। सेबी ने अपने सर्कुलर में कहा, ‘निवेशकों, भारत के रजिस्ट्रार संघ और अन्य विभिन्न हितधारकों से प्राप्त अभ्यावेदनों के आधार पर उनके संबंधित फोलियो नंबरों के लिए पैन, नॉमिनी, संपर्क विवरण, बैंक अकाउंट विवरण और नमूना हस्ताक्षर जमा करने की अंतिम तिथि को 31 दिसंबर, 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।’

2021 से बढ़ती आ रही डेडलाइन
सेबी ने जुलाई 2021 में सभी मौजूदा पात्र ट्रेडिंग और डीमैट खाताधारकों को 31 मार्च, 2022 को या उससे पहले नॉमिनी चुनने के लिए कहा था। इस समयसीमा को फिर बाद में एक साल और बढ़ाकर 31 मार्च 2023 तक और उसके बाद 30 सितंबर 2023 तक कर दिया गया था। अब इस समयसीमा को 3 महीने और आगे बढ़ा दिया गया है।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...