6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
HomeखेलAsian Games: नेपाल ने खड़ा किया टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, रोहित-युवी...

Asian Games: नेपाल ने खड़ा किया टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, रोहित-युवी का रिकॉर्ड टूटा

Published on

नई दिल्ली

एशियन गेम्स 2023 में मेंस क्रिकेट इवेंट बुधवार,27 सितंबर 2023 को शुरू हो गया। पहले ही मैच में नेपाल ने मंगोलिया के खिलाफ टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। नेपाल ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 314 रन का स्कोर बनाए। 19 साल के कुशल मल्ला ने शतक जड़कर इतिहास रचा। उन्होंने रोहित शर्मा और डेविड मिलर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मल्ला ने 34 गेंद पर शतक ठोक दिया। टी20 में यह सबसे तेज शतक है। वहीं दीपेंद्रर सिंह ऐरी ने 10 गेंद पर 52 रन ठोक दिए। उन्होंने युवराज सिंह के सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ा।

रोहित शर्मा और डेविड मिलर ने साल 2017 में 35 गेंद पर शतक जड़ा था। इसके अलावा 2019 में चेक रिपब्लिक के सुदेश विक्रमसेकरा ने 35 गेंद पर सेंचुरी जड़ी थी। रोहित मल्ला ने 34 गेंद पर सेंचुरी जड़ तीनों खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। मल्ला ने 50 गेंद पर 12 चौके और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 137 रन बनाए। वहीं दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 10 गेंद पर 8 छक्कों की मदद से 52 रन बनाए। युवराज सिंह ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप में 12 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था। इस मैच उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ही ओवर में छक्के लगा दिए थे।

टी20 इंटरनेशनल में पहली बार 300 का स्कोर बना
नेपाल की ओर से कुशल मल्ला और दीपेंद्र सिंह ऐरी के अलावा कप्तान रोहित पौडेल ने 27 गेंद पर 2 चौके और 6 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए। कुशल भुर्तल ने 23 गेंद पर 19 और आसिफ शेख ने 16 रन बनाए। टी20 इंटरनेशनल में पहली बार 300 का स्कोर बना है। टी20 में सर्वाधिक स्कोर का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के नाम था। उसने आयरलैंड के खिलाफ देहरादून में 2019 में 278 रन बनाए थे। चेक रिपब्लिक 2019 में ही तुर्की के खिलाफ 4 विकेट पर 278 रन बनाए थे।

नेपाल की टीम ने 26 छक्के और 14 चौके लगाए
मल्ला ने 274 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए तो वहीं पौडेल ने 225 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से। दीपेंद्र सिंह ऐरी ने तो 520 के स्ट्राइक रेट से रन ठोके। नेपाल की टीम ने 26 छक्के और 14 चौके लगाए। 29 रन एक्स्ट्रा से बने। मंगोलिया की गेंदबाजी की बात करें तो कुल 7 गेंदबाजों ने गेंद की और किसी की भी इकॉनमी 9.50 से नीचे नहीं रही।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...