22.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएच के ईडी ने किये विजेताओं को पुरस्कार वितरण

बीएचईएच के ईडी ने किये विजेताओं को पुरस्कार वितरण

Published on

भोपाल

बीएचईएल में राजभाषा गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें हिंदी माह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार तथा विभागीय शील्ड कार्यपालक निदेशक राजीव सिंह द्वारा विजेताओं का प्रदान किए गए । इस अवसर पर अविनाश चन्द्रा महाप्रबंधक सभी महाप्रबंधकगण तथा भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे । श्री सिंह ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह हम सभी का नैतिक दायित्व है कि हम संविधान की अपेक्षाओं के अनुरूप अपना समस्त कार्य हिंदी में करते हुए अपने उन सहभागियों को भी हिंदी में कार्य करने के लिए प्रेरणा और सहायता दें जो किसी कारणवश हिंदी में कार्य करने में असमर्थ हैं ।

उन्होंने कहा कि आज के युग में हिंदी भाषा में तकनीकी और कम्प्यूटर के क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं और हिंदी कोडिंग के लिए भी अत्यंत सामर्थ्यवान भाषा है । भाषाई दृष्टि से हिंदी विश्व की सर्वाधिक महत्वपूर्ण भाषाओं में एक है और इसमें जो सहजता, अपनापन, शब्द सामर्थ्य और भाव प्रकट करने की क्षमता विद्यमान है वह वास्तव में अदभुत है । उन्होंने उपस्थित लोगों से अनुरोध किया कि वे अपना कार्य बोलचाल की हिंदी में करें और इस परेशानी में न उलझे कि उन्हें शुद्ध एवं परिमार्जित हिंदी का ही उपयोग करना है । कार्यक्रम के प्रारंभ में अविनाश चन्द्रा ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए बीएचईएल में हिंदी कार्यान्वयन तथा हिंदी प्रचार प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला ।

उन्होंने कहा कि अपनी मातृभाषा पर गर्व होना चाहिए और हिंदी का सही अर्थों में विकास तभी संभव है जब हम इस पर गौरवान्वित अनुभव करें । इस अवसर पर तकनीकी विभाग में डीटीजी, गैर तकनीकी में टीएसएक्स, निर्माण समूह में सीआईएम विभाग, अभियांत्रिकी में सीडीई, विक्रय एवं आनुषांगिक सेवाएं में क्यूटीआर विभाग को राजभाषा वैजयंती शील्ड योजना में प्रथम स्थान प्राप्त हुए । टीएक्सएम विभाग, तथा एसडब्ल्यूई विभाग को विशिष्ट पुरस्कार प्राप्त हुए । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पूनम साहू उप प्रबंधक ने किया ।

 

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...