24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedअक्टूबर है बेहद खास, सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण का बनेगा गवाह,...

अक्टूबर है बेहद खास, सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण का बनेगा गवाह, जानें किस तारीख को दिखेगा

Published on

वॉशिंगटन

अक्टूबर में एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने वाली है। 14 अक्टूबर को वलयाकार सूर्यग्रहण है। सूर्य ग्रहण के जिसके कारण आसमान में ‘आग की रिंग दिखाई’ देगी। जब चंद्रमा सूर्य के आगे से निकलता है, तब वह छिप जाता है, जिसे चंद्र ग्रहण कहते हैं। हालांकि भारत के लोगों को इसे देखने का मौका नहीं मिलेगा। यह सूर्य ग्रहण यूएस, मेक्सिको और सेंट्रल अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में देखने को मिलेगा। आइए जानें यह किस तरह का सूर्य ग्रहण है और इसकी क्या खासियत है।

14 अक्टूबर को जो सूर्य ग्रहण दिखेगा वह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। चंद्रमा जब धरती से काफी दूर रहते हुए सूर्य के बीच आता है तो इसे वलयाकार सूर्य ग्रहण कहते हैं। पूर्ण सूर्य ग्रहण के विपरीत यह सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढकता है। क्योंकि चंद्रमा सामान्य से दूर होता है, इसलिए यह छोटा दिखता है। यही कारण है कि सूर्य पूरा नहीं ढक पाता। इस कारण आसमान में एक रिंग जैसी आकृति दिखती है। यह सूर्य का अंश होती है, इसलिए यह एकदम आग जैसी दिखती है।

अक्टूबर में दिखेगा चंद्र ग्रहण
8 अप्रैल 2024 को मेक्सिको, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के ऊपर पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के मुताबिक स्थानीय समय के हिसाब से 14 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण 9.13 बजे अधिकतम अंधकार होगा। ओरेगॉन, कैलिफ़ोर्निया, नेवादा, यूटा, एरिज़ोना, न्यू मैक्सिको और टेक्सास में यह दिखेगा। उत्तरी अमेरिका, मध्य अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के बहुत बड़े हिस्सों में लोग सूर्य को हल्का देख पाएंगे। सूर्य ग्रहण के अलावा 28 अक्टूबर को चंद्र ग्रहण भी होगा जो पूर्वी अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया में दिखेगा।

एक्सपर्ट्स ने दी वार्निंग
सूर्य ग्रहण को लेकर एक्सपर्ट्स ने वॉर्निंग दी है। उन्होंने कहा कि इसे सीधे न देखें। सूर्य ग्रहण को देखने के लिए डिजाइन किए गए विशेष चश्मों का इस्तेमाल करें। चमकदार सूर्य को बिना किसी सुरक्षा के देखना खतरनाक हो सकता है। इसके साथ ही एक्सपर्ट्स का कहना है कि फोटोग्राफी या टेलीस्कोप के आगे भी सौर फिल्टर का इस्तेमाल करें, नहीं तो गंभीर चोट लग सकती है। इसके अलावा एक्सपर्ट्स का कहना है कि धूप का चश्मा इसे देखने के लिए सही नहीं है।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...