24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedखाली पड़े घरों ने बिगाड़ दी चीन की हालत, लपेटे में आए...

खाली पड़े घरों ने बिगाड़ दी चीन की हालत, लपेटे में आए चीनी बैंकों का निकल रहा दम

Published on

नई दिल्ली

चीन की इकॉनमी हिली हुई है। एशिया की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कहलाने वाले चीन के सामने बड़ा संकट मंडरा रहा है। कोरोना महामारी और लंबे चले लॉकडाउन के सख्त नियमों ने चीन की वित्तीय सेहत को बिगाड़ दिया है। विदेशी कंपनियां चीन से मुंह मोड़ रही है तो वहीं उसके सामने रियल एस्टेट का अभूतपूर्व संकट मंडरा रहा है। चीन के बैंकों पर खतरा मंडराने लगा है। चीन के बैंकों की कमाई लगातार गिर रही है और बैड लोन का बोझ बढ़ रहा है। रेटिंग एजेंसी जेपी मॉर्गन के मुताबिक चीन के बैंक बड़े संकट से घिरते जा रहे हैं।

खतरे में चीन के बैंक​
चाइनीज बैंकों की कमाई पर खतरा मंडराने लगा है। जेपी मार्गन के मुताबिक साल 2024 तक चीनी बैंकों की कमाई 10 फीसदी तक गिर सकती है। रियल एस्टेट कंपनियों और डेवलपर्स की ओर से लोन न चुकाने की वजह से बैंकों का बैड लोन बढ़ता जा रहा है। जानकारों की माने तो साल 2023 की पहली छमाही में चीन के बैंकों का नॉन परफॉर्मिंग लोन रेश्यो यानी NPA 4.5 फीसदी से बढ़कर 7.5 फीसदी पर पहुंच गया। अनुमान तो ये है कि बैंकों का NPA अभी और बढ़कर 13 फीसदी तक पहुंच सकता है। रियल एस्टेट कंपनियों और डेवलपर्स की ओर से लोन न चुकाने के बाद से बैंकों पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है। कमाई में हो रही गिरावट और घर न बिकने के बाद से रियल एस्टेट कंपनियां लोन चुकाने में असमर्थ है, जिसका असर चीन के उन बैंकों पर पड़ रहा है, जहां से उन्होंने भारी भरकम कर्ज लिया है।

​चीन की कोशिश हो रही नाकाम​
चीन के खस्ताहाल रियल एस्टेट की दशा को सुधारने के लिए जिनपिंग सरकार कोशिश तो कर रही है, लेकिन उनकी कोशिशें नाकाम होती दिख रही है। लो डाउन पेमेंट से लेकर मॉर्गेज रेट घटाकर लोगों को घर खरीदने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हालांकि सरकार की इन कोशिशों का असर दिख नहीं रहा है। चीन में करोड़ों रेडी टू मूव फ्लैट खाली पड़े हैं। रियल एस्टेट सेक्टर मंदी के कगार पर पहुंच गया है। घर बिक नहीं रहे हैं और कर्ज बढ़ता जा रहा है। आम तौर पर हाउसिंग क्राइसिस का कारण हाउसिंग यूनिट की अनुपलब्धता होती है, वहीं चीन में जरूरत से ज्यादा हाउसिंग यूनिट रियल एस्टेट कंपनियों के लिए मुश्किल बन गए है। हालात ऐसे है कि 140 करोड़ की जनसंख्या भी चीन में खाली पड़ घर को भर नहीं पा रही है। ऐसे में बैंकों का लोन भी अधर में अटक गया है। कर्ज में डूबने की वजह से चीन की रियल एस्टेट कंपनियां दिवालिया हो रही है।

​बर्बादी की ओर बढ़ी चीन की अर्थव्यवस्था​
चीन का रियल एस्टेट उनकी अर्थव्यवस्था का अहम इंजन है। अगर ये संकट संकट में आता है तो चीन की पूरी इकॉनमी हिल जाएगी। वर्तमान में चीन का रियल एस्टटे बुरे दौर से गुजर रहा है। कंपनियां कर्ज के भारी बोझ में दबी है। इसमें सुधार की गुंजाइश भी नहीं दिख रही, क्योंकि मांग से कई गुना ज्यादा घर बन चुके हैं। मांग से ज्यादा सप्लाई होने की वजह से स्थितियां और बिगड़ने की आशंका है। डेवलपर्स का पैसा खत्म हो चुका है और घर बिक नहीं रहे हैं। ऐसे में कंपनियां बैंकों को लोन कहां से चुका पाएंगी। यानी चीन के बैंकों पर भारी संकट मंडरा रहा है।

​5 फीसदी ग्रोथ का अनुमान​
चीन की अर्थव्यवस्था के ग्रोथ अनुमान पर भी संकट मंडरा रहा है। माना जा रहा है कि उसकी ग्रोथ रेट 2023 में 5 फीसदी रह सकती है। ब्लूमबर्ग ने साल 2023 के लिए चीन की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को घटाकर अब 4.90 फीसदी कर दिया है। चीन का ग्रोथ 5 फीसदी से भी नीचे पहुंच गया है।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...