24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedविवेक अग्निहोत्री का आरोप- विदेशी वैक्सीन के लिए शशि थरूर ने ली...

विवेक अग्निहोत्री का आरोप- विदेशी वैक्सीन के लिए शशि थरूर ने ली रिश्वत, कांग्रेस MP ने बताया पब्लिसिटी स्टंट

Published on

ई दिल्ली

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ रिलीज हो चुकी है। सच्ची घटनाओं पर आधारित अपनी फिल्मों के अलावा विवेक अग्निहोत्री अपने बयानों को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘संवैधानिक पदों’ पर बैठे लोगों ने स्वदेशी टीकों के बजाय विदेशी टीकों को बढ़ावा देने के लिए रिश्वत ली थी। जिसके बाद शशि थरूर ने ट्विटर के जरिए उन्हें जवाब दिया है। उनका कहना है कि विवेक अग्निहोत्री के बताने के बाद वह लीगल सलाह ले रहे हैं।

गौरतलब है कि विवेक अग्निहोत्री की ये फिल्म कोरोना महामारी के वक्त बनी वैक्सीन की कहानी पर आधारित है। विवेक अग्निहोत्री का एक वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है। जिसमें वह कहते दिख रहे हैं कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि लोग पैसे लेकर ‘जवान’ जैसी फिल्मों को प्रमोट कर रहे हैं। लेकिन उन्हें इस बात से दिक्कत है कि निर्वाचित प्रतिनिधि राष्ट्र के खिलाफ किए जाने वाली गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए रिश्वत ले रहे हैं। जब इंटरव्यू लेने वाले ने उनसे पूछा कि ये बात वह किसके लिए बोल रहे हैं? इसपर विवेक अग्निहोत्री ने जवाब देते हुए दिल्ली का मुख्यमंत्री और शशि थरूर का नाम लिया।

ये सब कहने के बाद विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि वह सिर्फ सच्चाई बता रहे हैं। इतना ही नहीं फिल्ममेकर का ये भी कहना है कि ‘द वैक्सीन वॉर’ से उन्हें कुछ डिटेल हटाने के लिए मजबूर किया गया था, लेकिन सेंसर किए गए हिस्सों को अंतरराष्ट्रीय कट में देखा जा सकता है। अग्निहोत्री का मानना ​​है कि महामारी के दौरान सरकार के खिलाफ जाने के लिए कुछ व्यक्तियों द्वारा रिश्वत ली गई थी।

शशि थरूर ने कही ये बात
विवेक अग्निहोत्री के इस आरोप के बाद शशि थरूर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है। जिसमें उन्होंने अग्निहोत्री के बयान को पब्लिसिटी स्टंट बताया है। उन्होंने लिखा, “यह स्पष्ट रूप से प्रचार के लिए एक सस्ता प्रयास है, लेकिन चिंता की बात यह है कि जब झूठ बार-बार दोहराया जाता है, तो कुछ लोग उस पर विश्वास करना शुरू कर देंगे। मैं कानूनी सलाह ले रहा हूं।” विवेक अग्निहोत्री अपनी ब्लॉकबस्टर हिट ‘द कश्मीर फाइल्स’ की सफलता के बाद अब वह ‘द वैक्सीन वॉर’ लेकर आए हैं। इस फिल्म में नाना पाटेकर, पल्लवी जोशी, राइमा सेन, अनुपम खेर, गिरिजा ओक, निवेदिता भट्टाचार्य, सप्तमी गौड़ा और मोहन कपूर शामिल हैं। यह फिल्म गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...