24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorized'हैरी पॉटर' फेम माइकल गैंबोन का निधन, प्रफेसर डम्बलडोर की फैमिली ने...

‘हैरी पॉटर’ फेम माइकल गैंबोन का निधन, प्रफेसर डम्बलडोर की फैमिली ने बताई वजह

Published on

हॉलीवुड की फेमस फ्रैंचाइजी सीरीज फिल्म ‘हैरी पॉटर’ में नजर आए Sir Michael Gambon का निधन हो गया। वह 82 साल के थे और फिल्म में Professor Albus Dumbledore की भूमिका उन्होंने निभाई थी। माइकल गैंबोन के निधन की वजह भी सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि वह अपने आखिरी वक्त में निमोनिया से पीड़ित चल रहे थे और हॉस्पिटलाइज थे। एक्टर की मौत की खबर से उनका परिवार इस वक्त काफी सदमे में है।

डबलिन में जन्मे एक्टर माइकल गैंबोन का इस इंडस्ट्री में करीब 6 दशक का लंबा करियर रहा है। उन्होंने फिल्मों के अलावा टीवी और रेडियो में भी काम किया है। एक्टर अपने पीछे वाइफ और बेटे फर्गस को छोड़ गए हैं। सर माइकल के निधन की खबर जैसे-जैसे उनके अपनों और इंडस्ट्री के लोगों तक पहुंच रही है, लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं।

8 ‘हैरी पॉटर’ सीरीज में से 6 फिल्मों में आए थे नजर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर कुछ समय से निमोनिया से ग्रसित चल रहे थे, लेकिन उन्होंने हॉस्पिटल में काफी शांति से दम तोड़ा है। आखिरी बार वह साल 2012 में आई Samuel Beckett के प्ले All That Fall में नजर आए थे। एक्टर जब छोटे थे तभी वो अपनी फैमिली के साथ लंदन में शिफ्ट हो गए। हालांकि उन्होंने अपना पहला स्टेज परफॉर्मेंस 1962 आयरलैंड में दिया था। 8 ‘हैरी पॉटर’ सीरीज में से 6 फिल्मों में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...