22.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़ग्राहक संतुष्टि और बीएचईएल की साख को और अधिक मजबूत करें-ईडी राजीव

ग्राहक संतुष्टि और बीएचईएल की साख को और अधिक मजबूत करें-ईडी राजीव

Published on

भोपाल

शिव पाल सिंह (आईएफएस), मुख्य सतर्कता अधिकारी बीएचईएल कारखाने के विभिन्न विनिर्माण खंडों का अवलोकन किया और यहां बन रहे उत्पादों तथा कार्य की प्रगति का जायजा लिया । राजीव सिंह कार्यपालक निदेशक बीएचईएल भोपाल और अनिल कुमार जैन महाप्रबंधक एवं प्रमुख कॉरपोरेट विजिलेंस बीएचईएल उनके साथ मौजूद थे । श्री सिंह ने ब्लॉकों का भ्रमण करते हुए कर्मचारियों पर्यवेक्षकों तथा कार्यपालकों से किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली और कहा कि हमें उत्पादों की गुणता के साथ कंपनी के लाभ पर ध्यान केन्द्रित करना है। उन्होंने ग्राहक संतुष्टि और बीएचईएल की साख को और अधिक मजबूत करने पर बल दिया ।

श्री सिंह ने भोपाल यूनिट के महाप्रबंधकों तथा डीआरओ से चर्चा करते हुए उनके विभागों में हो रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की । उन्होंने कहा कि कंपनी की सभी नीतियां पारदर्शी होनी चाहिए और सभी जानकारी कर्मचारियों के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने दस्तावेज सही और ईमानदारी से बनाने पर बल देते हुए कहा कि टेंडरिंग करते हुए हमें कंपनी के नियमों का पूरा ध्यान रखना चाहिए। दस्तावेज अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं।

उन्होंने कर्मचारियों के विभिन्न वर्गों से चर्चा करते हुए उनके प्रश्नों के उत्तर दिए और उनके सुझावों पर अमल करने का आश्वासन दिया। राजीव सिंह ने चर्चा के दौरान बीएचईएल, भोपाल में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डालते हुए सामग्री प्रबंधन और टेंडरिंग से खरीदी में परचेज पॉलिसी और वर्क्स पॉलिसी के नियमों के पालन और सर्वोत्तम सामग्री क्रय पर जोर डाला। श्री जैन ने विजिलेंस के विभिन्न पक्षों पर चर्चा की और कहा की हमें एस्टीमेट बनाते समय बाजार की वास्तविक स्थितियों का सही सही आकलन करना चाहिए।

Latest articles

मशहूर शायर बशीर बद्र नहीं रहे, 91 की उम्र में भोपाल में निधन

भोपाल। शायरी की दुनिया ने गुरुवार को अपना एक और सितारा खो दिया। अजीम...

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...