24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedबढ़ गया सरकार का कुल कर्ज, जून तिमाही में 159.63 लाख करोड़...

बढ़ गया सरकार का कुल कर्ज, जून तिमाही में 159.63 लाख करोड़ पर पहुंचा, देखिए क्या कह रहे ये आंकड़े

Published on

नई दिल्ली

सरकार का कुल सकल ऋण अप्रैल-जून तिमाही में तिमाही आधार पर 2.2 फीसदी बढ़कर 159.53 लाख करोड़ रुपये हो गया। वित्त मंत्रालय की एक रिपोर्ट में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई। मार्च के आखिर में सरकार पर कुल सकल कर्ज 156.08 लाख करोड़ रुपये था। वित्त मंत्रालय की अप्रैल-जून 2023 तिमाही की सार्वजनिक ऋण प्रबंधन रिपोर्ट के मुताबिक, इस तिमाही में सरकार की कुल सकल देनदारियां एक तिमाही पहले की तुलना में 2.2 फीसदी बढ़ गईं।

पब्लिक डेट कुल देनदारियों का 89.5%
अप्रैल-जून तिमाही में सार्वजनिक ऋण सकल देनदारियों का 89.5 फीसदी था। रिपोर्ट कहती है कि सरकार की अलग-अलग अवधि वाली बकाया सिक्योरिटीज में से लगभग 26.6 फीसदी की शेष मैच्योरिटी अवधि पांच साल से कम है।

डेट मैनेजमेंट पर आती है त्रैमासिक रिपोर्ट
वित्त मंत्रालय के बजट प्रभाग का सार्वजनिक ऋण प्रबंधन प्रकोष्ठ (PDMC) अप्रैल-जून 2010-11 से ही नियमित आधार पर ऋण प्रबंधन पर एक त्रैमासिक रिपोर्ट जारी करता है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में केंद्र सरकार ने दिनांकित प्रतिभूतियों के जारी/ निपटान के जरिये 4.08 लाख करोड़ रुपये की सकल राशि जुटाई, जो समायोजन के बाद 2.71 लाख करोड़ रुपये रही।

इश्यूज की वैट एवरेज यील्ड 7.13 %
अप्रैल-जून तिमाही में इश्यूज की वैट एवरेज यील्ड 7.13 प्रतिशत रही, जबकि जनवरी-मार्च तिमाही में यह 7.34 प्रतिशत थी। इश्यू की वैट एवरेज मैच्योरिटी जून तिमाही में 17.58 वर्ष रही जो मार्च तिमाही में 16.58 वर्ष थी। रिपोर्ट के मुताबिक, सैकेंडरी मार्केट में लेनदेन सौदे इस तिमाही में सात से 10 साल की मैच्योरिटी अवधि वाले इश्यूज पर फोकस्ड रहे।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...