हांगझोऊ
एशियन गेम्स 2023 में भारतीय मेंस हॉकी टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ धमाकेदार जीत दर्ज की है। भारत ने पूल मैच में पाकिस्तान को 10-2 के बड़े अंतर से हराया। पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय हॉकी टीम की टीम यह अब तक की सबसे बड़ी जीत भी है। भारत ने मैच के पहले हाफ में चार गोल दागे थे। इसके बाद दूसरे गोल में कुल 6 गोल दागे। पाकिस्तानी टीम का पहले हाफ में स्कोर शून्य था। हालांकि दूसरे हाफ में वह 2 गोल करने में सफल रही थी। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है।
कप्तान हरमनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय टीम को लगातार चौथी जीत मिली है। वहीं टीम इंडिया का पूल ए में अब आखिरी मुकाबला बांग्लादेश के साथ होगा। इस मैच में कप्तान हरमनप्रीत सिंह कुल चार गोल दागे। इसके अलावा वरुण के नाम दो गोल रहा। वहीं ललित, शमशेर, मनदीप और सुमित ने भी एक-एक गोल किए।
