भोपाल
श्री श्वेतांबर भेल जैन समाज के 50 वर्ष पूर्ण होने की स्मृति में भेल जैन समाज द्वारा भेल स्थित श्वेतांबर जैन मंदिर परिसर में नींव से शिखर की स्वर्णिम यात्रा बहुमान कार्यक्रम तथा सामूहिक क्षमापना का कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा । इस कार्यक्रम में उन सभी वरिष्ठ सुश्रावकों का जिन्होंने अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए अपना तन, मन, धन और इन सबसे ऊपर अपना बहुमूल्य समय सब न्यौछावर कर इस मंदिर को बनाने व निर्माण करने अमूल्य कार्य किया है उनका सम्मान किया जाएगा।
1 अक्टूबर 2023 रविवार प्रात: 10 बजे भेल जैन मंदिर में सामूहिक रूप से परम पूज्य साध्वी अमित गुणा जी महाराज साहब की सुशिष्या अमीपूर्णा जी महाराज साहब की निश्रा में सबका बहुमान तथा सामूहिक क्षमापना की जायेगी । इस अवसर पर सदस्य (राज्यमंत्री) म.प्र.पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग, राष्ट्र्रीय उपाध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा, विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ,अध्यक्ष-नगर पालिक निगम एवं जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी भोपाल किशन सूर्यवंशी ,राहुल कोठारी प्रदेश मंत्री भाजपा मध्य प्रदेश मौजूद रहेंगे।
