22.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़बीएचईएल में चिकित्सा सलाहकार समिति की बैठक में उठे कई मुद्दे

बीएचईएल में चिकित्सा सलाहकार समिति की बैठक में उठे कई मुद्दे

Published on

-कस्तूरबा अस्पताल का ऑक्सीजन प्लांट आज भी बंद है

भोपाल

चिकित्सा सलाहकार समिति की बैठक शनिवार को कस्तूरबा अस्पताल भेल में आयोजित की गई। बैठक में बीएमएस,एचएमएस,सीटू,ऐबू यूनियन के प्रतिनिधि शामिल थे। यूनियन प्रतिनिधियों ने ज्वलंत मुद्दे उठाये। उनका कहना था कि कर्मचारियों की सुविधा में कोई भी कटौती मान्य नहीं है। नई बिल्डिंग में आईसीयू शिफ्ट होने की वजह से मेल मेडिकल और मेल सर्जिकल दोनों वार्ड एक में ही कर दिया गया है इस कारण वह काफी कन्जेस्टेड हो गया है।

नई बिल्डिंग के फीमेल वार्ड में आए दिन सिवेज लाइन चौक हो जाती है। नई बिल्डिंग के एडमिट वार्ड के कॉरिडोर में प्रॉपर वेंटिलेशन नहीं है। रात में नई बिल्डिंग का एंट्री गेट बंद हो जाती है जिस वजह से अस्पताल में पुरानी बिल्डिंग से पूरा चक्कर लगाकर एडमिट पेशेंट को घूम कर जाना पड़ता है। साथ ही अस्पताल में व्हीलचेयर की स्थिति अत्यंत दयनीय है।

चेस्ट ओपीडी में डॉक्टर का अल्टरनेट बैठने का जो सिस्टम है उसको खत्म किया जाए। स्किन के डॉक्टर जब नहीं होते हैं तब स्किन पेशेंट को देखने के लिए अन्य डॉक्टर की व्यवस्था की जाए। न्यूरो के डॉक्टर नहीं है इसलिए न्यूरो पेशेंट को तत्काल रेफर किया जाए। इनका कहना है कि अपोलो हॉस्पिटल एवं भोपाल फ्रैक्चर हॉस्पिटल को पैनल में लाने के लिए जल्द से जल्द प्रयास किया जाए।

टॉयलेट सफाई के कॉन्ट्रैक्ट में 37 लोगों का टेंडर है परंतु उसके पश्चात भी सफाई उचित तरीके से नहीं होती है। ऑक्सीजन प्लांट के लिए 50-60 लाख रूपये का खर्च किया जा चुका है परंतु वह प्लांट आज भी चालू नहीं हो पाया है। बैठक में बीएचईएल के महाप्रबंधक आरएफ सिद्दकी,जीएम फायनेंस श्रीनिवासा,डॉ. अल्पना तिवारी,एजीएम राजीव सरना के अलावा चारों यूनियनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Latest articles

BJP संगठन में बड़ा फेरबदल: हरियाणा समेत 4 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदले गए

नई दिल्ली। गुरुवार 28 मई को BJP ने चार राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्षों...

सीएम सिद्धारमैया ने राज्यपाल के सचिव को इस्तीफा सौंपा, कांग्रेस विधायक दल की बैठक कल

बंगलूरू। कर्नाटक में सत्ताधारी कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो गया है। सीएम सिद्धारमैया...

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...