22.5 C
London
Thursday, May 28, 2026
Homeभेल न्यूज़सीआईएसएफ ने चलाया राव नदी के पुल के पास स्वच्छता अभियान

सीआईएसएफ ने चलाया राव नदी के पुल के पास स्वच्छता अभियान

Published on

भेल हरिद्वार।

केन्द्रीय औद्यौगिक सुरक्षा बल की बीएचईएल हरिद्वार इकाई द्वारा, स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत बैरियर नम्बर-07 के निकट राव नदी के पुल के पास सफाई अभियान चलाया गया । सीआईएसएफ के वरिष्ठ कमांडेंट सत्यदेव आर्य के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में सीआईएसएफ धिकारियों एवं जवानों के अतिरिक्त, वाईफ वेलफेयर एसोसिएशन, सीआईएसएफ, हरिद्वार की सदस्याओं आदि ने भाग लिया । इस एक घंटे के अभियान के दौरान पुल के नीचे साफ-सफाई की गयी तथा कचरा एकत्र कर उसका निस्तारण किया गया ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री आर्य ने कहा कि सीआईएसएफ अपने आस-पास के परिवेश में साफ-सफाई के प्रति बेहद गम्भीर है । उन्होंने बताया कि सीआईएसएफ हरिद्वार परिसर में सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग भी पूर्णत: वर्जित है । उल्लेखनीय है सीआईएसएफ द्वारा पहले भी समय-समय पर इकाई परिसर व आस-पास के क्षेत्रों में कई सफाई अभियान चलाए जाते रहे हैं ।

इस अवसर पर वाईफ वेलफेयर एसोसिएशन, सीआईएसएफ, हरिद्वार इकाई की अध्यक्षा श्रीमती पूनम आर्य, उप अध्यक्षा सुशीला थपलियाल, सहायक कमांडेंट पीके थपलियाल, ग्रीन ट्रस्ट ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री विजय पाल बघेल, जगदीश लाल पहवा, राकेश अरोड़ा पहवा, सीआईएसएफ से ही इंस्पेक्टर राजेश कुमार, नरेंद्र पाल पोरिया, सुरेंदर सिंह रावत, लखबीर सिंह असवाल, बीएल मीना तथा योगेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे ।

Latest articles

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...

भीषण गर्मी से राहत: पंजाब में बदले स्कूल और दफ्तरों के समय, चंडीगढ़ में 25 मई से ग्रीष्मकालीन छुट्टियां घोषित

चंडीगढ़। उत्तर भारत में पैर पसार रही भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते...

More like this

बीएचईएल में 61 नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं का ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) हरिद्वार के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडीसी) द्वारा...

भेल थ्रिफ्ट सोसायटी का प्रतिभा सम्मान समारोह 31 मई को, उत्कृष्ट छात्र और कर्मचारी होंगे सम्मानित

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा वर्ष 2024-25 सत्र हेतु 'प्रतिभा सम्मान...

बीएचईएल जूनियर एग्जीक्यूटिव क्लब का 60वां वार्षिक सम्मेलन, स्मारिका ‘उड़ान’ का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक प्रदीप कुमार उपाध्याय का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा...