भोपाल
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल भोपाल यूनिट में तीसरी तिमाही के उत्पादन की प्रक्रिया शुरू होते ही काम में कसावट लाने कुछ अफसरों को जहां बेहतर विभाग भेजा है वहीं काम ने करने वाले अफसरों को भी नहीं बख्शा है । इसी कड़ी में मंगलवार की देर रात 20 अफसरों के विभागों में फेरबदल कर दिया है । सूत्रों के मुताबिक अपर महाप्रबंधक गण कमलजीत को एसटीएस, एनसी नश्कर को एमएचएक्स, संजय धावी सीएमजी, राहुल दीक्षित सीपीएम, मनोज निलबंर आईईएक्स, संजीव सक्सेना डब्ल्यूटीएम, सीनियर डीजीएम जयदीप देसारकर एलजीएक्स, पीवीके बारा एमआरएक्स, अमुल्य धोटा टीआरएम,राकेश शर्मा सीआरएक्स, अमीता पटेल एचएसएस, सीनियर मैनेजर संजय शाह डब्ल्यूटीएम, डिप्टी मैनेजर रतनेश पांडे एमएचएक्स, डिप्टी मैनेजर प्रेम चन्द्र शाह एचजीई, सीनियर इंजिनीयर उमेश कुमार टीआरएस, सीनियर इंजिनीयर नीरज कुमार यादव टीएक्सएक्स, सीनियर इंजीनियर कबिन्द्र कुमार टीएक्सएक्स, इंजीनियर रमाकांत सुर्यवंशी बीसीई, इंजीनियर शशीकांत गुप्ता टीएक्सएक्स, इंजीनियर अमीत कुमार एमआरएक्स विभाग भेजा है । सूत्र बताते हैं कि ईडी और भी अफसरों के विभागों में फेरबदल कर सकते हैं । वह हर हाल में तीसरी तिमाही में बेहतर परफारमेंस चाहते हैं ।
