24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedखुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार, Sensex ने लगाया 540 अंकों का...

खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार, Sensex ने लगाया 540 अंकों का गोता

Published on

नई दिल्ली,

शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है और बुधवार को मार्केट ओपन के कुछ देर बाद ही इसमें बड़ी गिरावट देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 540 अंक लुढ़क गया, वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) इंडेक्स भी 19,400 के स्तर के नीचे आ गया. सबसे ज्यादा गिरावट महिंद्रा फाइनेंस और एनटीपीसी के शेयरों में आई और ये करीब 4 फीसदी तक टूट गए.

15 मिनट के कारोबार में ही बुरा हाल
बुधवार को शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत के साथ ही गिरावट शुरू हो गई थी और महज 15 मिनट की ट्रेडिंग में ही सेंसेक्स का बुरा हाल हो गया. सुबह 9.15 बजे पर Sensex 65,330.65 के लेवल पर खुला था और 9.30 बजे तक 30 शेयरों वाला ये इंडेक्स 451 अंक या 0.69 फीसदी फिसलकर 65,061 पर पहुंच गया था. इस अवधि में एनएसई का Nifty भी 132 अंक या 0.67 फीसदी की बड़ी गिरावट के साथ 19,400 के लेवल से नीचे पहुंच गया और 19,397 पर ट्रेड कर रहा था.

एक झटके में इतना घट गया मार्केट कैप
Stock Market में शुरुआती कारोबार के दौरान बैंक, फाइनेंस, ऑटोमोबाइल, आईटी, मेटल और एनर्जी स्टॉक्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली. घरेलू सूचकांकों में एकदम से आई इतनी गिरावट के कारण बीएसई पर लिस्टेड टॉप-10 कंपनियों का मार्केट कैप लगभग 1.79 लाख करोड़ रुपये तक कम हो गया. बीते कारोबारी दिन मंगलवार को बीएसई की मार्केट वैल्यू बाजार बंद होने पर 319.21 लाख करोड़ रुपये थी, जो गिरकर 317.42 लाख करोड़ रुपये हो गई.

मंगलवार को इतना टूटा था सेंसेक्स
बीते कारोबारी दिन मंगलवार के शेयर बाजार के दोनों इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए थे. कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में करीब .50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी. दिनभर का कारोबार खत्म होने पर BSE Sensex 316.31 अंक या फिर 0.48 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ था. वहीं दूसरी ओर NSE Nifty-50 109.50 अंक या 0.56 की गिरावट के साथ क्लोज हुआ था.

Sensex के 26 शेयर लाल निशान पर
सुबह 11 बजे तक हालांकि, शेयर बाजार में गिरावट कुछ कम हुई थी. सेंसेक्स 389.78 अंक फिसलकर 65,122.32 के लेवल पर कारोबार कर रहा था, तो वहीं 07.85 अंक टूटकर 19,420.75 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर लाल निशान पर थे. सबसे ज्यादा गिरावट Axis Bank के शेयर में 2.88%, IndusInd Bank स्टॉक में 2.58%, Maruti के शेयर में 1.85% की गिरावट देखने को मिल रही थी.

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...