7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलचीन की नहीं चली 'धोखेबाजी', नीरज चोपड़ा ने दिलाया भारत को 17वां...

चीन की नहीं चली ‘धोखेबाजी’, नीरज चोपड़ा ने दिलाया भारत को 17वां गोल्ड मेडल

Published on

हांगझाऊ

वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा ने 19वें एशियन गेम्स में भारत के लिए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। नीरज ने 88.88 मीटर की दूर भाला फेंक कर यह कमाल किया। नीरज के अलावा किशोर जेना ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता। हालांकि नीरज के लिए शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। उनके पहले थ्रो को ही फाउल करार दे दिया गया था। नीरज का पहला थ्रो लगभग 90 मीटर की थी। इसके बाद काफी देर तक नीरज चोपड़ा की अधिकारियों से बहस भी हुई और खेल को कुछ देर के लिए रोकना भी पड़ गया था।

दरअसल नीरज ने जब अपना पहला थ्रो किया था तो दूरी नापने वाली मशीन में दिक्कत आ गई थी, इसके कारण आधिकारिक से रूप से उस थ्रो को फाउल करार दे दिया गया। इसके बाद नीरज ने फिर से अपना पहला प्रयास किया, जिसमें 82.38 मीटर की दूसरी फेंकी। नीरज का दूसरा प्रयास 84.49 मीटर का थ्रो फेंका। वहीं उनका तीसरा प्रयास फाउल हो गया था।

इस बीच किशोर जेना ने अपने तीसरे प्रयास में 86.77 मीटर का थ्रो फेंककर नीरज से आगे निकल गए थे। हालांकि नीरज ने अपने चौथे प्रयास में 88.88 मीटर दूर भाला फेंक कर बढ़त बना ली। इस दौरान नीरज चोपड़ा और किशोर जेना के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। किशोर जेना ने भी अपना पूरा दम खम दिखाते हुए चौथे प्रयास में 87.54 मीटर दूर भाला फेंका।

वहीं नीजर चोपड़ा ने अपने पांचवें प्रयास में 80.80 मीटर दूर ही भाला फेंक सके जबकि उनका आखिरी प्रयास फाउल हो गया। हालांकि इसके बावजूद नीरज ने गोल्ड मेडल अपनी झोली में डाल ली। इसके अलावा किशोर जेना का पांच और छठा प्रयास फाउल रहा लेकिन वह फिर भी सिल्वर मेडल में जीतने कामयाब रहे।नीरज चोपड़ा और किशोर जेना के बाद जापान के डीन रॉड्रिक गेनकी 82.68 मीटर दूर थ्रो फेंकते हुए तीसरे स्थान पर रहे और उन्हें ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...