24.5 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedनीना गुप्ता को एयरपोर्ट के VIP लाउंज में नहीं मिली एंट्री, आपबीती...

नीना गुप्ता को एयरपोर्ट के VIP लाउंज में नहीं मिली एंट्री, आपबीती सुन अधिकारियों पर भड़के फैंस

Published on

एक्ट्रेस नीना गुप्ता के साथ हाल ही बरेली एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा हुआ, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। इस वाकये से नीना गुप्ता को यह अहसास हुआ कि वह अभी वीआईपी नहीं हैं, और यह दर्जा पाने के लिए उन्हें अभी और कड़ी मेहनत करनी है। 64 वर्षीय नीना गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर कर आपबीती सुनाई है, जिसके बाद फैंस के भी रिएक्शन आ रहे हैं। वो एयरपोर्ट अथॉरिटी पर गुस्सा भी निकाल रहे हैं।

Neena Gupta ने वीडियो में दावा किया है कि उन्हें बरेली एयरपोर्ट के रिजर्व लाउंज में बैठने नहीं दिया गया। जबकि वह पहले उस लाउंज में जा चुकी हैं। पर इस बार उन्हें एंट्री नहीं दी गई। किसी सिलेब्रिटी या फिल्म स्टार को एयरपोर्ट पर वेटिंग रूम या लाउंज न मिले, हो ही नहीं सकता। लेकिन नीना गुप्ता के साथ ऐसा हो गया। वह जब बरेली एयरपोर्ट पर पहुंचीं और वीआईपी लाउंज में जाना चाहा, तो मना कर दिया गया।

नीना गुप्ता बोलीं- VIP बनने के लिए और मेहनत करनी पड़ेगी
वीडियो में नीना गुप्ता कह रही हैं, ‘मैं बरेली एयरपोर्ट से बोल रही हूं। ये लो रिजर्व लाउंज है, जहां जाकर मैं एक बार बैठी थी। लेकिन आज मुझे अंदर नहीं जाने दिया गया। मुझे लगा कि ये रिजर्व लाउंज वीआईपी लोगों के लिए है। मुझे लगा कि मैं वीआईपी हूं, पर अभी तक वीआईपी नहीं बनी। और बहुत मेहनत करनी पड़ेगी वीआईपी बनने के लिए। अच्छा है, मेहनत करुंगी और वीआईपी बनने के लिए। थैंक यू सो मच।’

नीना गुप्ता के सपोर्ट में फैंस, अधिकारियों पर निकाला गुस्सा
नीना गुप्ता के इस वीडियो पर फैंस के धड़ाधड़ कमेंट आ रहे हैं। एक्ट्रेस के सपोर्ट में बोलते हुए उन्होंने बरेली एयरपोर्ट के अधिकारियों पर भी गुस्सा निकाला। एक ने लिखा है, ‘नीना जी, आप जानती हो कि आप क्या हो। इन लोगों को नहीं पता कि सही लोगों की कैसे वैल्यू की जाती है। आपको उनके इवैल्यूएशन की जरूरत नहीं।’ एक और फैन ने लिखा, ‘आपकी ईमानदारी के लिए आप हमेशा वीआईपी हो।’ एक अन्य फैन ने लिखा, ‘मैम आप हमारे लिए हमेशा वीआईपी हैं।’

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...