9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
HomeUncategorizedपाकिस्तान में महंगाई से हाहाकार, चीन खस्ताहाल, पड़ोसियों का निकल रहा दम,...

पाकिस्तान में महंगाई से हाहाकार, चीन खस्ताहाल, पड़ोसियों का निकल रहा दम, भारत की इकॉनमी बम बम

Published on

नई दिल्ली

भारत की इकॉनमी को लेकर वर्ल्ड बैंक ने उत्साहित करने वाली बात कही है। वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक निवेश और घरेलू मांग के दम पर भारतीय अर्थव्यवस्था के चालू वित्त वर्ष 2023-24 में 6.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। अपनी रिपोर्ट में वर्ल्ड बैंक ने कहा है कि वैश्विक मंदी के माहौल के बीच भारत की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूती दिखा रहा है। इस रिपोर्ट के मुतबाकि भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि दर 2023-24 में 6.3 प्रतिशत रहेगी। जहां एक ओर भारत लगातार मजबूत हो रहा है तो वहीं उसके पड़ोसी देश पस्त हो रहे हैं। जो देश भारत से दुश्मनी दिखाने से एक पल का परहेज नहीं करते, उनकी हालत खराब है। उनकी अर्थव्यवस्था हिली हुई है। बात पाकिस्तान और चीन की हो रही है।

​पाकिस्तान की हालत बद से बदतर​
पाकिस्तान की खस्ताहालत किसी से छिपी नहीं है। वहां की अर्थव्यवस्था वेंटिलेटर पर पहुंच चुकी है। भारत का ये पड़ोसी बीते लंबे समय से बड़े आर्थिक संकट से गुजर रहा है। देश में महंगाई सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। अगस्त की तुलना में सितंबर 2023 में महंगाई 31.4 फीसदी के पार पहुंच चुकी है। भारी भरकम कर्ज के बोझ तले दबे पाकिस्तान के लिए अंतराराष्ट्रीय मुद्रा कोष की बेलआउट पैकेज भी कम पर रही है। पाकिस्तान में खाद्य महंगाई दर 33.1 फीसदी के पार पहुंच चुकी है। आईएमएफ के 3 अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज से भले ही पाकिस्तान दिवालियापन से बच गया हो, लेकिन वहां की जनता महंगाई से त्रस्त हो चुकी है। महंगाई का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि वहां एक गैस सिलेंडर की कीमत 3000 रुपये तक पहुंच गई है। वहीं पेट्रोल 300 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। खाने-पीने की जरूरी चीजें भी आम आदमी की पहुंच से दूर हो चुकी है।

​चीन भी खस्ताहाल​
पाकिस्तान के बाद बात चीन की करें तो वहां भी स्थिति कुछ अच्छी नहीं है। दुनिया की फैक्ट्री कहलाने वाले चीन की हालात खराब है। चीन मंदी की ओर बढ़ता जा रहा है। लॉकडाउन के सख्त नियमों ने चीन की आर्थिक सेहत को बिगाड़ दिया है। दुनियाभर के बाजार चीनी माल से पटे हुए हैं, लेकिन इन दिनों चीन खुद खस्ताहाल होता जा रहा है। चीन का रियल एस्टेट मार्केट भारी संकट में है। निर्यात लगातार गिर रहा है और बेरोजगारी चरम पर है। विदेशी कंपनियां चीन की जमीन को छोड़ रही है। अमेरिका के साथ चीन की दुश्मनी उसके लिए घायत साबित हो रही है। आज चीन जिस हालात में है, उसकी शुरुआत कुछ साल पहले ही हो गई थी।

​भारत के पास बड़ा मौका​
जहां दुनिया की बड़ी-बड़ी इकॉनमी जहां मंदी की कगार पर खड़ी है, वहीं भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर सकारात्मक बातें सामने आ रही है। चाहे चीन हो या अमेरिका दोनों ही महाशक्तियां आर्थिक मोर्चे पर जूझ रही है। ये भारत के लिए एक मौका है। दुनियाभर की कंपनियां भारत आने की कोशिश कर रही है। भारत का वैश्विक जीडीपी में 3 फीसदी का योगदान है, जो कि साल 1993 में यह केवल एक फीसद ही था. ये बदलाव भारत के लिए एक मौका है। दुनिया की सबसे अधिक आजादी वाला देश भारत आज विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी इकॉनमी है। जिन विदेशी कंपनियों के लिए चीन पहली पसंद हुआ करता था, अइब वो चीन से बाहर निकलकर भारत आना चाहती है। भारत को लेकर कई अनुमान भी किए गए है। ब्रिटिश सांसद करन बिलिमोरिया की माने तो साल 2060 तक भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। वहीं साल 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बन सकता है।

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...