9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
HomeUncategorizedकैसे हो गया सोना इतना सस्ता... 5000 रुपये तक गिरे भाव, क्या...

कैसे हो गया सोना इतना सस्ता… 5000 रुपये तक गिरे भाव, क्या खरीदने का यही है मौका?

Published on

नई दिल्ली,

सोने (Gold) की कीमतों में पिछले कुछ दिनों में तेज गिरावट देखने को मिली है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल की वजह से सोने का भाव दबाव में है. इस गिरावट को देखते हुए क्या सोने में निवेश के लिए यही सही वक्त है? दरअसल चंद दिनों के बाद फेस्टिव सीजन का आगाज होने वाला है. भारत में फेस्टिव सीजन के दौरान सोने की डिमांड बढ़ जाती है. खासकर दिवाली और धनतेरस के मौके पर भारत में सोना खरीदने की परंपरा रही है.

अंतररारष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिल रही है, खासकर अमेरिकी बाजार में दबाव आने से सोने का भाव टूट रहा है. बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 0.17 फीसदी गिरकर 1827.40 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया. जबकि इसी साल 6 मई को यह 2,085.40 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था. वहीं, चांदी का रेट 0.48 फीसदी गिरकर 21.28 डॉलर प्रति औंस हो गया है.

सोने की कीमतों में भारी गिरावट
बता दें, अमेरिकी फेड की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका है, जिसके कारण सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव देखा जा रहा है. इसी कारण अमेरिकी शेयर बाजार में लगातार गिर रहा है. लेकिन क्या ये भारतीय गोल्ड निवेशकों के लिए मौका है? 5 मई को भारतीय सर्राफा बाजार में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत करीब 61,739 रुपये थी. जो अब फिसलकर 56 हजार के आसपास पहुंच गई है. यही नहीं, मई में कारोबार के दौरान अहमदाबाद सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 63,500 रुपये तक पहुंच गई थी. ऐसे में सोने का भाव अपने हाई से 5000 रुपये प्रति 10 ग्राम घट चुका है. ये भाव पिछले 4 महीने में गिरे हैं.

अगर भारत की बात करें तो बुधवार को सोना बेहद सस्ते भाव पर उपलब्ध था. 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 56653 रुपये थी, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 51894 रुपये थी. 22 कैरेट गोल्ड की कीमत बुधवार की देश शाम फिसलकर 52000 प्रति 10 ग्राम से नीचे पहुंच गई. वहीं चांदी का रेट 70,000 रुपये किलो के आसपास बना हुआ है. चांदी का भाव मई महीने में उछलकर 77280 रुपये तक पहुंच गया था.

अमेरिका की वजह से सोने का भाव दबाव में
बता दें, सोने की कीमत काफी हद तक बाजार में सोने की डिमांड और सप्लाई के आधार पर तय होती है. सोने की मांग बढ़ेगी तो रेट भी बढ़ेगा. सोने की कीमत वैश्विक आर्थिक स्थितियों से भी प्रभावित होती है. उदाहरण के लिए अगर इंटरनेशनल इकोनॉमी खराब प्रदर्शन करती है तो निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर गोल्ड (Gold) को चुनते हैं, जिससे सोने की कीमतें बढ़ जाती हैं.

ग्लोबल मार्केट में सोना फिलहाल 7 महीने के निचले स्तर पर है. यूएस डॉलर इंडेक्स में तेजी से अन्य करेंसी में सोने की कीमतों में नरमी आ जाती है. जानकारों के अनुसार गोल्ड में शानदार तेजी तभी आ सकती है, जब ग्लोबल इकोनॉमी पर व्यापक और दीर्घकालिक दबाव स्पष्ट बनता दिखे. वहीं जब तक अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की संभावना बेहद मजबूत नहीं होती है, तब तक गोल्ड पर दबाव बना रह सकता है. हालांकि भारत में फेस्टिव सीजन के दौरान खरीदारी से कीमतों को सपोर्ट मिल सकता है.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...