9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
HomeUncategorized'बिकिनी मॉम बनने को तैयार हूं, सेक्सी कहलाना कोई गाली नहीं', बोलीं...

‘बिकिनी मॉम बनने को तैयार हूं, सेक्सी कहलाना कोई गाली नहीं’, बोलीं ‘ओए ओए गर्ल’ सोनम राय

Published on

बॉलीवुड में एक नब्बे दशक में अपनी ग्लैमरस अदाओं से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने वालीं एक्ट्रेस सोनम राय ने लगातार सात सालों में लगभग 37 फिल्में दी हैं. हालांकि चार साल के बाद अचानक सोनम ने न केवल इंडस्ट्री को अलविदा कहा, बल्कि वो इस देश से भी चली गईं. आज 33 साल बाद सोनम ने वापसी की है. अपनी वापसी, ड्रीम रोल्स पर खुलकर बातचीत करती हैं.

आजतक डॉट इन से बातचीत पर सोनम कहती हैं, मुझे ऐसे काम की तलाश है, जो मेरे दिल को छू जाए. वो कुछ भी हो सकता है, निगेटिव या पॉजिटिव रोल, मैं हर चीज के लिए तैयार हूं. मैं अपनी उम्र को ही परदे पर प्ले करना चाहती हूं. न ही मैंने किसी तरह का बोटाक्स किया है और न ही कोई फि‍लर्स इस्तेमाल किए हैं. मैं 51 साल की हूं, और ऐसे ही किरदार करूंगी, जो मेरी पर्सनैलिटी और सेंसिबिलिटी को सूट करे. मुझे ऐसा रोल चाहिए, जिसके बगैर कहानी आगे नहीं बढ़ सके.

सोनम को है ऐसे रोल की तलाश
सोनम आगे कहती हैं, मिर्जापुर में रसिका दुग्गल के किरदार ने मुझे बहुत इंप्रेस किया है. मुझे उनका काम बहुत पसंद आता है. उस सीरीज में उनका इतना पावरफुल रोल है, जब वो वहां नहीं भी मौजूद होती है, तो लोग इंतजार करते हैं. उन्होंने साबित किया है कि भले आपका सेंट्रीक किरदार नहीं हो, लेकिन उस छोटे से रोल पर भी जान फूंक सकती हैं.

सेक्सी मां बनने को भी हूं तैयार
ओटीटी ने रिवॉल्यूशन पर सोनम कहती हैं, आज देखें, ओटीटी ने हर तरह के फिक्स किस्म के सिनेमा को तोड़ा है. यह हर जगह ओवरपावर करता जा रहा है. ये एक्टर्स के लिए बेहतरीन प्लेटफॉर्म है. मैंने ओटीटी की वजह से ही वापसी का मन बनाया है. मैं इस प्लेटफॉर्म को एक्सप्लोर करना चाहती हूं. मैं तो हर तरह के एक्सपेरिमेंट के लिए तैयार हूं. मैं बिकिनी मम्मा बनने के लिए भी तैयार हूं. इसमें कोई बड़ी बात नहीं होगी. अगर मैं उस वक्त सेक्सी सोनम थी, तो मैं आज भी सेक्सी सोनम बन सकती हूं. मुझे सेक्सी बुलाने पर कभी बुरा नहीं लगा. मैंने कभी इसे गाली की तरह नहीं लिया है. अगर कोई मुझे सेक्सी मां का रोल ऑफर कर दे, तो मैं खुश हो जाऊंगी. क्या पता हो सकता है कि मैं लोगों को बिकिनी दोबारा पहनकर चौंका दूं. किसने कहा है कि 50 साल की औरतें बिकिनी नहीं पहन सकती है. मैं ये भी स्टीरियोटाइप तोड़ने को तैयार बैठी हूं.

प्रेशर नहीं झेल सकते, तो छोड़ दें इंडस्ट्री
एक्ट्रेसेज पर खूबसूरत दिखने की प्रेशर को लेकर सोनम कहती हैं, हां, प्रेशर बहुत होता है. लगातार वो प्रेशर बना रहता है कि आप एक तरीके से दिखें या खुद प्रेजेंट करें. अगर आपको ये सब नहीं करना है, तो आपके पास एकमात्र विकल्प यही बचता है कि आप यहां से जा सकते हैं. हालांकि फिल्म इंडस्ट्री को ही क्यों टारगेट किया जाता है. पूरी दुनिया में औरतें इस प्रेशर से गुजरती हैं. उनपर तमाम तरह की बंदिशें या नजरें होती हैं. आज अगर आप किसी बंदे से कहे कि वो हेल्दी लड़की से शादी कर लें, तो वो दस बार सोचता है. ये दवाब तो हर जगह है न. ये डिसक्रिमिनेशन तो महिलाएं हर जगह झेल रही हैं. हम औरतों से इसे भेदभाव को हमेशा झेला है. हम जिम जाते हैं, हम खुद के वजन पर लगातार नजर रखते हैं… यंग दिखना है.. भई इतना प्रेशर क्यों है.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...