21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorizedमहादेव बेटिंग ऐप: रणबीर कपूर समेत बॉलीवुड के 17 सेलेब्स ही नहीं,...

महादेव बेटिंग ऐप: रणबीर कपूर समेत बॉलीवुड के 17 सेलेब्स ही नहीं, ED की रडार पर हैं 100 इंफ्लुएंसर

Published on

महादेव सट्टा स्कैम विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसकी गाज बॉलीवुड पर भी गिरती दिख रही हैं। बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय ने रणबीर कपूर को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। तो अब रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि सिर्फ 17 बॉलीवुड आर्टिस्ट नहीं बल्कि 100 से ज्यादा इंफ्लूएंसर्स भी लिस्ट में शामिल हैं। शुरुआत में 14 बॉलीवुड हस्तियों के नाम सामने आए थे जो बढ़कर 17 हो गए। अब 100 प्रभावशाली लोगों के नाम भी लिए जा रहे हैं।

मालूम हो, महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में जांच एजेंसी ने कई शहरों में छापेमारी की थी और 417 करोड़ रुपये बरामद किए थे। ये मामला तब सामने आया जब ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर की शादी का वीडियो लीक हुआ था। केंद्रीय जांच एजेंसी जांच कर रही है कि कौन-कौन दुबई में हुई प्रभाकर की शाही शादी में गया था और किसे सट्टेबाजी से कमाए गए पैसों से पैमेंट किया गया था।

100 इंफ्लूएंसर्स से भी ईडी कर सकती है पूछताछ
अब ‘न्यूज 18’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी की रडार पर बॉलीवुड के ए लिस्टर्स के अलावा 100 इंफ्लूएंसर्स भी हैं। जिन्हें जल्द ही ईडी पूछताछ के लिए तलब कर सकती है। फिलहाल ये जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर ये 100 लोग कौन हैं, किन बड़ी हस्तियों के नाम शामिल है।

रणबीर कपूर से ट्रांजेक्शन को लेकर होगी पूछताछ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर महादेव सट्टेबाजी स्कैम में आरोपी नहीं है। उन्हें ईडी ने ट्रांजेक्शंस से जुड़ी चीजों को लेकर पूछताछ के लिए बुलाया है।

इन बॉलीवुड सितारों के नाम है शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ प्रभाकर की शादी में परफॉर्म करने वाले आर्टिस्ट की लिस्ट में नेहा कक्कड़, राहत फतेह अली खान, पुलकित सम्राट, विशाल ददलानी, भाग्यश्री, आतिफ असलम, टाइगर श्रॉफ से लेकर नुसरत भरूचा जैसे स्टार्स का नाम शामिल है।

सट्टेबाजी स्कैम में बॉलीवुडवालों से पूछताछ क्यों?
महादेव सट्टा स्कैम में फिलहाल इंडस्ट्री से जुड़े सितारों के ऊपर कोई बड़ा आरोप नहीं है। अभी ईडी सिर्फ शादी में शामिल होने वाले सितारों और लोगों से ये पूछताछ कर रही है कि आखिर किस-किस को हवाला का पैसे से पेमेंट की गई थी। जैसे, ईडी को ये जानकारी मिली थी कि रणबीर कपूर को महादेव ऐप के प्रमोटरों ने सोशल मीडिया पर ऐप के प्रचार के बदले पेमेंट किया था। इसका मतलब ये कि ये आय अपराध की आय हुई।

 

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...