10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलअफगानिस्तान ने पाकिस्तान की कर दी दुर्दशा, एशियन गेम्स में रौंद डाला,...

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान की कर दी दुर्दशा, एशियन गेम्स में रौंद डाला, अब फाइनल में भारत से भिड़ंत

Published on

हांगझोउ

क्रिकेट की दुनिया में तोप होने का दावा करने वाले पाकिस्तान को एशियन गेम्स के दूसरे सेमीफाइनल में अफगानिस्तान ने धो दिया। अफगानिस्तान ने पहले पाकिस्तान को 115 रनों पर ढेर किया और फिर 17.5 ओवरों में 6 विकेट खोकर 116 रन बनाते हुए जीत दर्ज कर ली। इसके साथ ही एशियन गेम्स के पुरुषों के क्रिकेट फाइनल में अफगानिस्तान और भारत का भिड़ना तय हो गया है। भारतीय टीम ने आज ही बांग्लादेश को हराकर फाइनल में एंट्री मारी थी।

पाकिस्तान टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो अफगान पठानों ने मिर्जा बेग को 4 रनों पर रन आउट करते हुए शुरुआत खराब कर दी। इसके बाद रोहैल नजीर 10, हैदर अली 2, कप्तान कासिम अकरम 9, खुशदिल 8, आसिफ अली 8 एक के बाद एक धड़ाधड़ पवेलियन लौट गए। उसके लिए ओमैर युसूफ (24), रोहैल नजीर (10), अरफात मिन्हास (13) और आमेर जमाल (14) ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके।

दूसरी ओर, अफगानिस्तान के लिए फरीद अहमद ने सबसे अधिक 3, जबकि कैस अहमद और जाहिर खान ने 2-2 विकेट झटके। कप्तान गुलबदिन और करीम जनत के नाम एक-एक विकेट रहा। छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं रही। उसके दोनों ओपनर 35 रनों पर लौट गए। अतल ने 5 और मोहम्मद शहजाद ने 9 रन की पारी खेली। इसके बाद नूर अली जादरान ने 39, अफसर जजई 13 और कप्तान गुलबदिन नैब नाबाद 26 रन बनाते हुए टीम को 4 विकेट से जीत दिला दी।

एक वक्त पाकिस्तान मजबूत लग रहा था, लेकिन आमेर जमाल के द्वारा किए गए 18वें ओवर में गुलबदिन ने ऐसी विध्वंसक बैटिंग की कि अफगानिस्तान 93 से सीधे 116 रनों तक पहुंच गया। इस ओवर में 2 चौके और 2 छक्के पड़े। इस तरह पाकिस्तान गोल्ड मेडल की रेस से तो बाहर हो गया है, लेकिन ब्रॉन्ज मेडल के लिए वह बांग्लादेश से भिड़ेगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...