21.9 C
London
Saturday, June 20, 2026
HomeUncategorized12,000 करोड़ के 2 हजार के नोट अभी नहीं आए वापस, बदलवाने...

12,000 करोड़ के 2 हजार के नोट अभी नहीं आए वापस, बदलवाने के लिए बचा सिर्फ 1 दिन, फिर बन जाएंगे रद्दी

Published on

नई दिल्ली

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को बताया कि 2,000 रुपये के नोटों में से 87 फीसदी बैंकों में डिपॉजिट्स के रूप में वापस आ गए हैं। जबकि बाकी काउंटर्स पर बदले गए हैं। द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए दास ने बताया कि 19 मई, 2023 को 3.56 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 2,000 रुपये के नोटों में से 12,000 करोड़ रुपये अभी तक वापस नहीं आए हैं।

सिर्फ 1 दिन बचा
पिछले शनिवार को आरबीआई ने कहा था कि 29 सितंबर तक 3.42 लाख करोड़ रुपये के नोट वापस प्राप्त हुए हैं और 14,000 करोड़ रुपये अभी तक वापस नहीं आए हैं। केंद्रीय बैंक ने नोटों को वापस करने की समय सीमा भी एक सप्ताह बढ़ा दी थी। अब आप आरबीआई द्वारा सर्कुलेशन से बाहर किये गए 2,000 के नोटों को 7 अक्टूबर तक ही बैंकों में जमा करा सकते हैं। इस समयसीमा से चूक गए तो ये नोट रद्दी हो जाएंगे।

महंगाई कम करने में लगा आरबीआई
दास ने कहा कि आरबीआई 4 फीसदी हेडलाइन इन्फ्लेशन टार्गेट पर पूरी तरह फोकस करना चाहता है। जब तक महंगाई के आंकड़े कम नहीं हो जाते, मौद्रिक नीति ‘एक्टिवली डिसइन्फ्लेशनरी’ रहेगी। दास ने कहा कि सरकार के बैंकर के रूप में आरबीआई को केंद्र सरकार के फाइनेंसेज पर कोई चिंता नहीं है।

बैंकों को दिये निर्देश
डिप्टी गवर्नर जे स्वामीनाथन ने कहा, ’13-14 फीसदी की ओवरऑल क्रेडिट ग्रोथ के मुकाबले 33 फीसदी की “आउटलेयर” लोन ग्रोथ ने आरबीआई को पर्सनल लोन्स का मुद्दा उठाने और बैंकों को किसी भी जोखिम के निर्माण से बचने के लिए कदम उठाने के लिए प्रेरित किया।’ दास ने फाइनेंसरों से कहा कि वे पता लगाएं कि संकट कहां आने की संभावना है और उचित कदम उठाएं। गवर्नर ने यह भी कहा कि अगर अन-ऑडिटेड रिजल्ट्स देखें, तो जून तिमाही में ग्रॉस एनपीए में सुधार हुआ है।

Latest articles

टीनू यादव के आभूषण चोरी की सबसे बड़ी गवाही- ‘चांदी गला दी गई है उसे भूल जाओ’

नई दिल्ली। राम मंदिर में भक्तों की आस्था से खिलवाड़ के बाद मैराथन जांच...

मानसून की बाट जोग रहा मध्य प्रदेश, 45 जिले सूखे, 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री अब तक नहीं हो सकी है,...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ योग आयोग...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पदक विजेता योग खिलाड़ियों के साथ किया योगाभ्यास

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...