9.7 C
London
Monday, March 23, 2026
HomeUncategorizedहवाला से लेन-देन, UAE में शानदार जश्न... महादेव सट्टेबाजी ऐप केस में...

हवाला से लेन-देन, UAE में शानदार जश्न… महादेव सट्टेबाजी ऐप केस में ED के रडार पर ये 34 फिल्मी हस्तियां

Published on

मुंबई,

ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप ‘महादेव गेमिंग-बेटिंग ऐप’ केस में अब बहुत से गायक और फिल्मी सितारे प्रवर्तन निदेशायल (ED) के रडार पर आ गए हैं. गुरुवार को इस मामले में रणबीर कपूर के अलावा हुमा कुरैशी, कपिल शर्मा और हिना खान का नाम भी सामने आया था. और उससे पहले कई कलाकारों के नाम भी उजागर हुए थे. लेकिन शुक्रवार को गायकों और कलाकारों की एक ऐसी लंबी लिस्ट सामने आई है, जिनसे प्रवर्तन निदेशायल (ईडी) की टीम पूछताछ कर सकती है.

इस लिस्ट में वो तमाम नाम हैं, जिन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में 18 सितंबर 2022 को आयोजित एक बड़े जश्न में शिरकत की थी. दरअसल, उस जश्न में शिरकत करने वाले तमाम लोग अब प्रवर्तन निदेशायल (ईडी) के रडार पर हैं. यूएई में आयोजित उस समारोह में शामिल होने वाले जिन कलाकारों के नाम सामने आए हैं, वो कुछ तरह से हैं-

01. रफ़्तार
02. एम्सी दीप्ति साधवानी
03. सुनील शेट्टी (वहां पहुंचे लेकिन दिखाई नहीं दिए)
04. सोनू सूद (अपीयर)
05. संजय दत्त (अपीयर)
06. हार्डी संधू
07. सुनील ग्रोवर
08. सोनाक्षी सिन्हा
09. रश्मिका मंधाना
10. सारा अली खान
11. गुरु रंधावा
12. सुखविंदर सिंह
13. टाइगर श्रॉफ
14. कपिल शर्मा
15. नुसरत बरूचा
16. डीजे चेतस
17. मलायका अरोड़ा
18. नोरा फतेही
19. अमित त्रिवेदी
20. मौनी रॉय
21. आफताब शिवदासानी
22. सोफी चौधरी
23. डेज़ी शाह
24. उर्वशी रौतेला
25. नरगिस फाखरी
26. नेहा शर्मा
27. इशिता राज
28. शमिता शेट्टी
29. प्रीति झंगियानी
30. स्नेहा उल्लाल
31. सोनाली सहगल
32. इशिता दत्ता
33. एलनाज
34. जॉर्जिया एंड्रियानी (अरबाज़ खान की गर्लफ्रेंड)

पिछले साल 18 सितंबर की उस सक्सेस पार्टी और फिर इसी साल फरवरी में सौरभ चंद्राकर की शादी में शामिल होने वाले सेलेब्स की संख्या में इजाफा होता जा रहा है. इनकी लिस्ट बढ़ती जा रही है. ये वो लोग हैं, जिन्हें 18 सितंबर की पार्टी में शामिल किया गया था और उन्हें भुगतान किया गया था. इस तरह के बॉलीवुड के सेलेब्स की कुल संख्या 70 से अधिक हो गई है. कुछ ने शो और प्रमोशन के लिए एग्रीमेंट पर साइन किए थे. फिर कुछ रकम कैश और कुछ रकम चेक के जरिए ली थी, जबकि इनमें से कईयों ने हवाला चैनल के ज़रिए भी कैश लिया था.

Latest articles

बीएचईएल की बड़ी उपलब्धि: 100वें पावर ट्रांसफॉर्मर का सफल निर्माण, ईडी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल भेल भोपाल के परिणामित्र (ट्रांसफॉर्मर) विनिर्माण विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में सफलता का...

आकृति रिट्रीट में विकास कार्यों का शिलान्यास: राज्य मंत्री कृष्णा गौर ने किया 31.50 लाख के कार्यों का भूमि पूजन

भोपाल राजधानी के बावड़ियाँ कलाँ स्थित आकृति रिट्रीट कॉलोनी में विकास की नई इबारत लिखते...

नगर निगम पेड़ों की कटाई पर सख्ती की तैयारी, जुर्माना और शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव

भोपाल राजधानी की हरियाली को बचाने और अवैध कटाई पर अंकुश लगाने के लिए नगर...

दादाजी धाम में माँ कूष्मांडा का विधि-विधान से पूजन, गुरु गीता और हनुमान चालीसा के पाठ से गूंजा मंदिर

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रतिष्ठित तीर्थ स्थल 'दादाजी धाम मंदिर' में चैत्र...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...