10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलएश‍ियन गेम्स में भारत ने लगाई मेडल्स की सेंचुरी, टूट गए सारे...

एश‍ियन गेम्स में भारत ने लगाई मेडल्स की सेंचुरी, टूट गए सारे रिकॉर्ड… पहली बार हुआ ऐसा

Published on

नई दिल्ली ,

‘इस बार 100 पार’…. इसी लक्ष्य के साथ भारतीय एथलीट्स चीन के हांगझोउ में एश‍ियन गेम्स में खेलने गए थे. इस लक्ष्य को हमारे जांबाज ख‍िलाड़‍ियों ने हास‍िल कर लिया है. अभी 100 मेडल्स जीते हैं, लेकिन अभी यह संख्या और बढ़ सकती है. कुल म‍िलाकर भारतीय एथलीट्स ने हांगझोउ में नया इत‍िहास रच द‍िया है.

आज (7 अक्टूबर) को जैसे ही भारत की बेट‍ियों ने कबड्डी में गोल्ड मेडल जीता, यह उसका 100वां मेडल रहा. इससे पहले भारत ने जकार्ता एश‍ियन गेम्स में भारत ने 70 मेडल्स जीते थे. यह उसका हांगझोउ एश‍ियाड से पहले तक इन खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था, लेकिन अब इस एश‍ियाड में यह रिकॉर्ड काफी छूट चुका है. भारतीय एथलीट्स चीन के हांगझोउ में अपना परचम लहरा रहे हैं.

इस बार जब एश‍ियन गेम्स में भारतीय एथलीट्स चीन के हांगझोउ में खेलने जा रहे थे तो लक्ष्य रखा गया था ‘इस बार 100 पार’, यानी मेडल्स टेबल में 100 पदक जीतने का चैलेंज. जिसे हमारे ख‍िलाड़‍ियों ने पूरा कर ल‍िया है.

4 अक्टूबर को तोड़ दिया था जकार्ता एश‍ियाड का रिकॉर्ड
4 अक्टूबर को भारत की कंपाउंड तीरंदाजी टीम में शामिल ज्योति वेन्नम और ओजस देवताले की भारतीय मिश्रित टीम ने गोल्ड मेडल जीता, इसके साथ ही तब भारत के कुल मेडल्स 70 पार हो गए थे. इस दौरानतब भारत ने जकार्ता एश‍ियन गेम्स 2018 में 70 पदक जीतने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ द‍िया. भारत ने 2018 में जकार्ता में हुए एश‍ियन गेम्स में कुल 70 पदक अपनी झोली में डाले थे. भारत ने जकार्ता में 16 गोल्ड, 23 स‍िल्वर, 31 ब्रॉन्ज समेत कुल 70 पदक जीते थे.

1951 में पहले एश‍ियाड में ऐसा था भारत का प्रदर्शन
1951 पहले एश‍ियन गेम्स का आयोजन भारत की राजधानी दिल्ली में हुआ था. तब भारत ने 15 गोल्ड, 16 स‍िल्वर और 20 ब्रॉन्ज (कुल 51 मेडल) जीते थे. 15 गोल्ड मेडल जीतना तब एक गजब का प्रदर्शन था, भारत द्वारा एश‍ियन गेम्स में 15 गोल्ड मेडल जीतने का रिकॉर्ड काफी लंबे अर्से तक कायम रहा. एक के बाद एक कई एश‍ियन गेम्स भारत ने खेले, लेकिन 15 गोल्ड जीतने के रिकॉर्ड जस का तस बना रहा.

1982 एश‍ियाड में भारत का प्रदर्शन
1982 में एक बार फिर से भारत ने एश‍ियन गेम्स की मेजबानी की तब भारत इस गोल्ड जीतने के र‍िकॉर्ड के करीब आया. उस साल हुए एश‍ियाड में भारत ने 13 गोल्ड 19 स‍िल्वर 25 ब्रॉन्ज समेत कुल 57 पदक पर कब्जा किया. लेकिन 1951 में जीते गए 15 गोल्ड से तब भी भारतीय दल पीछे रह गया. फिर 2018 में जकार्ता में हुए एश‍ियाड में भारत ने अपने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और 16 गोल्ड समेत कुल 70 पदकों पर कब्जा किया.

हांगझोउ एश‍ियाड में इस तरह आए 100 मेडल्स
9 तीरंदाजी
29 एथलेटिक्स
22 शूटिंग
2 बैडमिंटन
5 मुक्केबाजी
1 ब्र‍िज
1कैनोइंग
1 क्रिकेट
2 घुड़सवारी
1 गोल्फ
1 हॉकी
2 रोलर स्केट्स
5 रोइंग
3 नौकायन
1 सेपक टकरा
5 स्क्वैश
1 टेबल टेन‍िस
2 टेनिस
5 कुश्ती
1 वुशू
1 कबड्डी

भारत की अब तक की पदक तालिका
25 गोल्ड, 35 स‍िल्वर, 40 ब्रॉन्ज: कुल 100 मेडल
1: मेहुली घोष, आशी चौकसे और रमिता जिंदल- 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (शूटिंग): सिल्वर
2: अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह, मेन्स लाइटवेट डबल स्कल्स (रोइंग): सिल्वर
3: बाबू लाल और लेख राम, मेन्स कॉक्सलेस डबल्स- (रोइंग): कांस्य
4: मेन्स कॉक्स्ड 8 टीम- (रोइंग): सिल्वर
5: रमिता जिंदल- वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (शूटिंग): ब्रॉन्ज
6: ऐश्वर्य तोमर, रुद्रांक्ष पाटिल और दिव्यांश पंवार, 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट (शूटिंग): गोल्ड
7: आशीष, भीम सिंह, जसविंदर सिंह और पुनीत कुमार- मेन्स कॉक्सलेस 4 (रोइंग): ब्रॉन्ज
8: परमिंदर सिंह, सतनाम सिंह, जकार खान और सुखमीत सिंह- मेन्स क्वाड्रपल स्कल्स (रोइंग): ब्रॉन्ज
9: ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर- मेन्स 10 मीटर एयर राइफल (शूटिंग): ब्रॉन्ज
10: अनीश, विजयवीर सिद्धू और आदर्श सिंह- मेन्स 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल (शूटिंग): ब्रॉन्ज
11:महिला क्रिकेट टीम: गोल्ड
12:नेहा ठाकुर डिंगी- ILCA4 इवेंट (सेलिंग): स‍िल्वर

13: इबाद अली- RS:X (सेल‍िंग): कांस्य
14: दिव्यकीर्ति सिंह, हृदय विपुल छेड, अनुश अग्रवाला और सुदीप्ति हजेला- ड्रेसेज टीम इवेंट (शूटिंग): गोल्ड
15: सिफ्त कौर सामरा, आशी चौकसे और मानिनी कौशिक-50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा (शूटिंग): सिल्वर मेडल
16: मनु भाकर, ईशा सिंह, रिदम सांगवान- 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा (शूटिंग): गोल्ड
17: सिफ्त कौर सामरा- वूमेन्स 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन (शूटिंग): गोल्ड मेडल
18: आशी चौकसे- वूमेन्स 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन (शूटिंग): ब्रॉन्ज
19: अंगद, गुरजोत और अनंत जीत- मेन्स स्कीट टीम स्पर्धा (शूटिंग): ब्रॉन्ज
20: व‍िष्णु सर्वनन- ILCA7 (सेलिंग): ब्रॉन्ज
21: ईशा स‍िंंह, वूमेन्स 25 मीटर प‍िस्टल (शूट‍िंंग): स‍िल्वर
22: अनंत जीत सिंह, मेन्स स्कीट (शूटिंग): स‍िल्वर
23. रोशिबिना देवी वुशू (60 किग्रा): स‍िल्वर
24: अर्जुन चीमा, सरबजोत सिंह और शिव नरवाल- मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (शूटिंग): गोल्ड
25. अनुश अग्रवाला, ड्रेसेज इंडिविजुअल (घुड़सवारी): कांस्य
26: ईशा स‍िंह, दिव्या टीएस और पलक गुल‍िया- वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा (शूटिंग): स‍िल्वर
27: ऐश्वर्य तोमर, अख‍िल श्योराण और स्वप्निल कुसाले- मेन्स 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन टीम स्पर्धा (शूटिंग): गोल्ड
28: रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी- मेन्स डबल्स (टेनिस): स‍िल्वर
29: पलक गुल‍िया- वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (शूटिंग): गोल्ड
30: ईशा सिंह- वूमेन्स10 मीटर एयर पिस्टल (शूटिंग): स‍िल्वर
31: महिला टीम स्पर्धा (स्क्वैश): ब्रॉन्ज
32: ऐश्वर्य प्रताप स‍िंंह तोमर- मेन्स 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन (शूटिंग): स‍िल्वर
33: किरण बालियान (शॉट पुट): ब्रॉन्ज
34: सरबजोत स‍िंह और द‍िव्या टीएस- 10 मीटर एयर प‍िस्टल मिक्स्ड इवेंट (शूट‍िंंग): स‍िल्वर
35. रोहन बोपन्ना और ऋतुजा भोसले, मिक्स्ड डबल्स (टेनिस): गोल्ड
36. मेन्स टीम (स्क्वैश): गोल्ड
37. कार्तिक कुमार मेन्स 10 हजार मीटर (एथलेटिक्स): सिल्वर
38. गुलवीर सिंह- मेन्स 10 हजार मीटर (एथलेटिक्स): ब्रॉन्ज
39. अदिति अशोक (गोल्फ): सिल्वर
40. राजेश्वरी कुमारी, मनीषा कीर और प्रीति रजक- वूमेन्स टीम इवेंट ट्रैप (शूटिंग): सिल्वर
41. कायन चेनाई, पृथ्वीराज टोंडिमन और जोरावर सिंह- मेन्स टीम इवेंट ट्रैप (शूटिंग): गोल्ड
42. कायन चेनाई- मेन्स ट्रैप (शूटिंग): ब्रॉन्ज
43. निकहत जरीन- बॉक्सिंग: ब्रॉन्ज
44. अविनाश साबले- स्टीपलचेज: गोल्ड
45. तेजिंदर पाल तूर- शॉट पुट: गोल्ड
46. हरमिलन बैंस- 1500 मीटर: सिल्वर
47. अजय कुमार- 1500 मीटर: सिल्वर
48. जिनसन जॉनसन- 1500 मीटर: ब्रॉन्ज
49. मुरली श्रीशंकर- लॉन्ग जम्प: सिल्वर
50. नंदिनी अगासरा- लॉन्ग जम्प: सिल्वर
51. सीमा पूनिया- डिस्कस थ्रो: ब्रॉन्ज
52. ज्योति याराजी- 100 मीटर हर्डल: सिल्वर
53. मेन्स टीम इवेंट (बैडमिंटन): सिल्वर
54. वूमेन्स 3000 मीटर रिले टीम (रोलर स्केटिंग): ब्रॉन्ज
55. मेन्स 3000 मीटर रिले टीम (रोलर स्केटिंग): ब्रॉन्ज
56. सुतीर्था मुखर्जी और अहिका मुखर्जी (टेबल टेनिस): ब्रॉन्ज
57. पारुल चौधरी (3000 मीटर स्टीपलचेज): सिल्वर
58. प्रीति (3000 मीटर स्टीपलचेज): ब्रॉन्ज
59. एन्सी सोजन (लॉन्ग जम्प): सिल्वर
60. भारतीय टीम (4*400 रिले): सिल्वर
61. अर्जुन सिंह और सुनील सिंह (कैनोइंग डब्ल्स): ब्रॉन्ज
62. प्रीत‍ि पवार (54 किग्रा: बॉक्स‍िंग): ब्रॉन्ज
63. व‍िथ्या रामराज (400M, हर्डल्स): ब्रॉन्ज
64: पारुल चौधरी (5000 मीटर): गोल्ड
65. मोहम्मद अफसल (800 मीटर): स‍िल्वर
66. प्रवीण चित्रवेल (ट्रिपल जंप) : ब्रॉन्ज
67: तेजस्विन शंकर डेकाथलॉन: स‍िल्वर
68: अन्नू रानी (भाला फेंक): गोल्ड
69. नरेंद्र (बॉक्सिंग : 92KG): ब्रॉन्ज
70: मंजू रानी और राम बाबू (35 किमी रेस वॉक मिश्रित टीम स्पर्धा): ब्रॉन्ज
71: ज्योति वेनम ओजस देवताले (कंपाउंड तीरंदाजी: म‍िक्सड टीम इवेंट): गोल्ड
72:अनाहत सिंह- अभय सिंह (स्क्वैश मिश्रित युगल): ब्रॉन्ज
73: परवीन हुडा (बॉक्स‍िंंग 54-57 किग्रा): ब्रॉन्ज
74: लवलीना बोरगोहेन ( बॉक्स‍िंंग 66-75 KG): स‍िल्वर
75: सुनील कुमार (रेसलिंग): ब्रॉन्ज
76: हरमिलन बैंस (800 मीटर रेस): सिल्वर
77: अविनाश साबले (5000 मीटर रेस): सिल्वर
78: महिला टीम (4×400 रिले रेस): सिल्वर
79: नीरज चोपड़ा (जैवलिन): गोल्ड
80: किशोर जेना (जैवलिन): सिल्वर
81: पुरुष टीम (4×400 रिले रेस): गोल्ड
82: तीरंदाजी कंपाउड इवेंट (अद‍ित‍ि-ज्योत‍ि परनीत): गोल्ड
83: दीप‍िका पल्लीकल- हर‍िंंदर पाल संधू (स्क्वैश म‍िक्स्ड डब्ल्स): गोल्ड
84: अभिषेक वर्मा, ओजस देवताले, प्रथमेश जावकर (तीरंदाजी: पुरुष कंपाउंड टीम स्पर्धा): गोल्ड
85. सौरव घोषाल, मेन्स सिंगल्स (स्क्वैश): सिल्वर
86. अंतिम पंघाल (कुश्ती): ब्रॉन्ज
87. तीरंदाजी (महिला रिकर्व टीम: अंकिता भकत, सिमरनजीत कौर भजन कौर): ब्रॉन्ज
88. एचएस प्रणॉय (बैडमिंटन): ब्रॉन्ज
89. सेपक टकरा (मह‍िला): ब्रॉन्ज
90. अतनु दास, धीरज और तुषार शेल्के- मेन्स रिकर्व (तीरंदाजी): स‍िल्वर
91. सोनम मलिक (रेसलिंग): ब्रॉन्ज
92. किरण बिश्नोई (रेसलिंग): ब्रॉन्ज
93. अमन सहरावत (रेसलिंग): ब्रॉन्ज
94. मेन्स टीम (ब्रिज): सिल्वर
95. मेन्स हॉकी टीम: गोल्ड
96. अद‍ित‍ि स्वामी (कंपाउंड तीरंदाजी): ब्रॉन्ज
97: ज्योत‍ि वेन्नम (कंपाउंड तीरंदाजी): गोल्ड
98. ओजस देवताले (कंपाउंड तीरंदाजी ): गोल्ड
99. अभिषेक वर्मा (कंपाउंड तीरंदाजी): स‍िल्वर
100. मह‍िला कबड्डी टीम: गोल्ड

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...