10.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलएशियन गेम्स में फिर कबड्डी का बादशाह बना भारत, भारी विवाद के...

एशियन गेम्स में फिर कबड्डी का बादशाह बना भारत, भारी विवाद के बीच ईरान को दी पटखनी

Published on

हांगझोऊ

एशियन गेम्स में भारत और ईरान के बीच कबड्डी का मुकाबला हुआ। इसे भारतीय टीम ने अपने नाम कर गोल्ड मेडल जीता। लेकिन मैच में भारी विवाद हुआ। मुकाबला खत्म होने में सिर्फ 65 सेकेंड बचे थे। मैच का स्कोर 28-28 था। इस समय भारतीय टीम के कप्तान पवन सेहरावत रेड करने के लिए जाते हैं। यह डू एंड डाई रेड था। यानी इसमें पवन को किसी भी कीमत पर पॉइंट लेना था। ईरानी डिफेंडर को टच करने की कोशिश में पवन लॉबी में चले गए। उनके बाद मैट पर मौजूद ईरान के 4 खिलाड़ी भी लॉबी में आ गए।

भारतीय कबड्डी टीम का दावा
भारतीय कबड्डी टीम का दावा था कि पवन सेहरावत बिना किसी खिलाड़ी को टच किए लॉबी में गए हैं तो वह आउट हैं। लेकिन इसके साथ ही ईरान के चारों डिफेंडर भी आउट हैं। रेफरी ने पहले दोनों टीमों को 1-1 पॉइंट दिया। भारत ने इसके बाद विरोध शुरू कर दिया। फिर रेफरी ने भारत को तीन जबकि ईरान को एक पॉइंट दिया। इसके बाद ईरान ने विरोध किया तो रेफरी ने काफी बातचीत के बाद 1-1 फैसला किया।

इसके बाद टीम इंडिया के कोच कबड्डी के भास्करन ने ऑफिशियल्स से बहस कर दी। काफी देर विवाद चलने के बाद रेफरी ने भारत को चार और ईरान को एक पॉइंट दिया। फिर ईरान की टीम ने विरोध शुरू कर दिया। अंत में भारत को तीन और ईरान को एक पॉइंट दिया गया। नियम यही था और इसी वजह से ईरान को सहमत होना पड़ा। फिर जानकर मैच दोबारा शुरू हो पाया।

अंत में भारत के पक्ष में फैसला
भारत को तीन पॉइंट मिलने के बाद स्कोर 31-29 हो गया। अगले रेड में भारतीय डिफेंडर ने ईरान के रेडर को आउट कर दिया। अगला रेड मैच का आखिरी रेड था और इसमें भारतीय रेडर ने पॉइंट लेकर मुकाबले को 33-29 कर दिया। इसके बाद रेफरी ने मैच खत्म होने की घोषणा कर दी। इस जीत के साथ ही भारत ने गोल्ड मेडल को अपने नाम कर लिया। 2018 एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में भारत को ईरान के खिलाफ हार मिली थी। भारत ने एक बार फिर एशियन गेम्स में कबड्डी की बादशाहत हासिल कर ली है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...